Connect with us

सीएम धामी ने सुनी प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याएं, दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने सुनी प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याएं, दिए ये निर्देश…

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सचिवालय में वर्चुअल माध्यम से एस.एस.बी. द्वारा प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों की समस्याओं को सुना। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न विभागों में प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों को आजीविका से जोड़ने के लिए प्रयास किए जाएं।

यह भी पढ़ें 👉  रोड कटिंग के बाद सड़कों की गुणवत्ता पर सख्ती, सचिव लोनिवि ने किया देहरादून में निरीक्षण…

मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार से भी गुरिल्ला प्रशिक्षितों की मदद के लिए प्रस्ताव भेज कर अनुरोध किया जाएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि विभिन्न योजनाओं एवं अन्य क्षेत्रों में गुरिल्ला स्वयं सेवकों की सेवाओं का लाभ कैसे लिया जा सकता है, इस दिशा में ध्यान दिया जाए।

यह भी पढ़ें 👉  परिस्थितियों से वीरान बचपन को मिली नई उड़ान, सड़क से स्कूल तक पहुँची दो बेटियाँ

मुख्यमंत्री ने अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को निर्देश दिये कि सबंधित विभागों द्वारा राज्य के प्रशिक्षित गुरिल्ला स्वयं सेवकों को आजीविका से जोड़ने की दिशा में जो भी कार्यवाही की जा सकती है, इसके अनुपालन में समय-समय पर बैठक ली जाए।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

बैठक में अपर मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन, डीजीपी अभिनव कुमार, कमांडेंट जनरल होमगार्ड केवल खुराना, डीआईजी/ अपर सचिव गृह  निवेदिता कुकरेती, अपर सचिव  विनीत कुमार,  ललित मोहन रयाल, अतर सिंह, समेत संबंधित विभागीय अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top