Connect with us

नकल विरोधी कानून संबंधी अध्यादेश को सीएम धामी की मंजूरी…

उत्तराखंड

नकल विरोधी कानून संबंधी अध्यादेश को सीएम धामी की मंजूरी…

उत्तराखंड में जहां एक ओर नकल माफियाओं और परिक्षाओं में धांधली को लेकर युवाओं के आक्रोश से क्षेत्र में तनाव की माहौल बना वहीं सरकार इस मामले को सुलझाने में लग गई है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नकल विरोधी कानून संबंधी अध्यादेश को मंजूरी दे दी  है। इसकी जानकारी उन्होंने ट्वीट कर दी  है। उन्होंने कहा कि युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ करने वाले को सरकार नहीं बक्शेगी।

यह भी पढ़ें 👉  बनबसा में मुख्यमंत्री धामी ने हजारों लोगों के साथ किया योगाभ्यास, योग को जीवन का अभिन्न अंग बनाने का किया आह्वान…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश में प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता एवं शुचिता को सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार द्वारा दिनांक 09 फरवरी, 2023 को उत्तराखण्ड प्रतियोगी परीक्षा (भर्ती में अनुचित साधनों की रोकथाम व निवारण के उपाय) अध्यादेश 2023 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा अनुमोदन प्रदान किया गया। इस अध्यादेश में दोषियों के विरूद्ध सख्त प्रावधान किए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डिप्लोमा इंजीनियर्स की हड़ताल के बीच सीएम धामी से वार्ता…

बता दें कि सीएम ने ट्वीट कर कहा कि युवाओं से किए गए वादे के अनुरूप हमारी सरकार ने देश का सबसे सख्त “नकल विरोधी कानून” लाने का फैसला किया है। इस हेतु संबंधित अध्यादेश को मैंने अपनी अनुमति प्रदान कर अग्रेतर कार्यवाही के लिए भेज दिया है। हम नकल माफिया को प्रदेश के युवाओं के भविष्य के साथ खिलवाड़ नही करने देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र और राज्य सरकार की उपलब्धियां जन-जन तक पहुंचाने पर जोर…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top