Connect with us

सीबीएसई बोर्ड ने की उत्तराखंड के कई स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता रद्द, जानें कारण…

उत्तराखंड

सीबीएसई बोर्ड ने की उत्तराखंड के कई स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता रद्द, जानें कारण…

सीबीएसई बोर्ड से जुड़ा बड़ा अपडेट आ रहा है। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंड्री एजुकेशन सीबीएसई ने बड़ा बड़ा फैसला लिया है। देहरादून रीजनल सहित कई शहरों के 10 स्कूलों की दसवीं और बारहवीं की मान्यता रद्द कर दी है। ये कार्रवाई स्कूल मान्यता के नियमों को लेकर की गई है।

मिली जानकारी के अनुसार सीबीएसई के संयुक्त सचिव एफि‍लिएशन ने 10 स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किया है। इस आदेश की एक प्रति संबंधित शिक्षा विभाग के अधिकारी और सीबीएसई दून रीजनल के क्षेत्र अधिकारी डॉ रणवीर सिंह को भी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आईटीआई में बढ़ाई जाएगी छात्र संख्या, 168 नए प्रशिक्षकों की होगी तैनाती: सौरभ बहुगुणा…

बताया जा रहा है कि उत्तराखंड और यूपी के ये सभी स्कूल जनरल मान्यता पर संचालित हो रहे थे। स्कूल द्वारा बोर्ड परीक्षाएं भी नियमित तौर पर नहीं हुई थी। इसके अलावा स्कूल मान्यता के नियमों को भी पूरा नहीं कर रहा था। इसके अलावा कई और तरह से स्कूलों में मान्यता की नियम शर्तों का उल्लंघन हो रहा था। ऐसे में इन सभी स्कूलों की मान्यता रद्द करने के आदेश जारी किया है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…

इन 10 स्कूलों की मान्यता की गई खत्म

  1. न्यू हॉरिजन इंटरनेशनल स्कूल, मालसी, देहरादून
  2. गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर, उत्तरकाशी,
  3. आरएमपी स्पोर्ट्स एकेडमी, नारसन, हरिद्वार
  4. बीर शीबा रेजिडेंशियल स्कूल किच्छा, यूएसनगर
  5. स्प्रिंग डेल स्कूल, काठगोदाम, हल्द्वानी
  6. बाल भारती सीनियर सेकेंड्री स्कूल, रानीपुर, हरिद्वार
  7. श्री डीडी छिनवाल पब्लिक स्कूल, रामनगर, नैनीताल
  8. रामशरण सिंह विद्यालय, बिजनौर, यूपी
  9. परम पब्लिक स्कूल, नजीबाबाद रोड, बिजनौर, यूपी
  10. देव ऋषि विद्यापीठ, शाहदाबीर, शाहपुर, मुजफ्फरनगर, यूपी
यह भी पढ़ें 👉  कैबिनेट के अहम फैसले: नस्ल सुधार से दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, पूर्ण साक्षर राज्य और अंतरराष्ट्रीय कार रैली को मिली मंजूरी
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top