Connect with us

देहरादून में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत…

उत्तराखंड

देहरादून में बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त, तीन लोगों की मौत…

उत्तराखंड में एक बार फिर दर्दनाक हादसा हो गया है। हादसे की खबर देहरादून के चकराता क्षेत्र से आ रही है। यहां मीनस के पास एक वाहन गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। एसडीआरएफ की रेस्क्यू टीम ने बमुश्किल वाहन तक पहुंच शवों को बाहर निकाला है। घटना से क्षेत्र में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने 25वीं ऑल इंडिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स क्लस्टर चैंपियनशिप का किया वर्चुअल शुभारंभ…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार चकराता क्षेत्रान्तर्गत में मीनस के पास पाटण नामक स्थान पर एक बोलेरो कैम्पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। बताया जा रहा है कि वाहन हिमाचल प्रदेश से विकासनगर की ओर आ रहा था तभी उनका वाहन अनियंत्रित होकर करीब 200 मीटर गहरी खाई में गिर गया। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। वहीं वाहन के परखच्चे उड़ गए।  हादसे की सूचना स्थानीय लोगों ने पुलिस को दी।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…

पुलुस की सूचना पर मौके पर पहुंची एसडीआरएफ टीम ने बमुश्किल शवों को रेस्क्यू कर पुलिस के सुपुर्द किया।  मृतकों की पहचान राकेश कुमार पुत्र  सूरत सिंह26 वर्ष, (वाहन चालक), सुरजीत सिंह पुत्र जगत राम35 वर्ष , श्याम सिंह पुत्र भागमल 48 वर्ष निवीसी ग्राम- टिकरी, तहसील- नेरवा, शिमला, हिमाचल प्रदेश के रूप में हुई है।

यह भी पढ़ें 👉  ₹1096 करोड़ की योजनाओं को मुख्यमंत्री धामी की मंजूरी, शिक्षा से लेकर कुम्भ-2027 तक विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top