Connect with us

कांग्रेस में जारी हलचल के बीच उत्तराखंड आ रहे है प्रदेश प्रभारी, करेंगे बैठक…

उत्तराखंड

कांग्रेस में जारी हलचल के बीच उत्तराखंड आ रहे है प्रदेश प्रभारी, करेंगे बैठक…

Congress: उत्तराखंड में कांग्रेस को लेकर बड़ी खबर आ रही है। प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव संगठन को धार देने के लिए अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं। उनके दौरे का कार्यक्रम तय हो गया है। जारी कार्यक्रम के अनुसार इस दौरान देवेंद्र यादव कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भी भाग लेंगे। जिसमें संगठन के विस्तार और आगामी चुनाव के संबंध में चर्चा की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹105 करोड़ की वित्तीय स्वीकृति दी…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार प्रदेश प्रभारी देवेंद्र यादव कल कांग्रेस प्रदेश मुख्यालय पहुंचेंगे। अपने दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे पर आ रहे प्रदेश प्रभारी तमाम पदाधिकारियों के साथ संगठन और आगामी चुनाव के संबंध में चर्चा करेंगे। बताया जा रहा है कि देवेंद्र यादव देहरादून में शनिवार दोपहर को सभी जिला अध्यक्षों, महानगर अध्यक्षों, देहरादून महानगर के सभी पार्षद, प्रत्याशियों और अनुषांगिक संगठन व प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्षों के साथ बैठक करेंगे और पार्टी की मजबूती को लेकर चर्चा करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  हीट वेव अलर्ट देहरादून में प्रशासन अलर्ट, DEOC 24×7 सक्रिय…

जारी कार्यक्रम के अनुसार इसके बाद शाम को वह कांग्रेस विधायक दल की बैठक में भाग लेंगे। शाम 7 बजे कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी सभी विधायकों, पूर्व विधायकों, 2022 के विधायक प्रत्याशी, पूर्व मंत्री और सांसदों के साथ ही पूर्व सांसदों और वरिष्ठ नेताओं के साथ बैठक करेंगे और पार्टी की मजबूती को लेकर मंथन करेंगे। बताया जा रहा है कि उनके आगामी कार्यक्रम देवेंद्र यादव के निर्देशों के अनुसार जारी किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें 👉  ऊर्जा बचत और स्वदेशी अपनाने से आत्मनिर्भर भारत होगा मजबूत : मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top