Connect with us

बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची अभिनेत्री रानी मुखर्जी, की पूजा अर्चना…

उत्तराखंड

बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची अभिनेत्री रानी मुखर्जी, की पूजा अर्चना…

उत्तराखंड में जहां अब चारधाम के कपाट बंद होने के दिन नजदीक आ रहे है। वहीं धाम में दर्शन के लिए कई दिग्गज पहुंच रहे है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और उद्योगपति मुकेश अंबानी के बाद आज बॉलीवुड क्वीन रानी मुखर्जी बदरीनाथ-केदारनाथ दर्शन के लिए पहुंची है। रानी मुखर्जी की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब दिखें।

मिली जानकारी के अनुसार अभिनेत्री रानी मुखर्जी आज सुबह पहले बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंचीं। उनके यहां पहुंचते ही बदरीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति (बीकेटीसी) ने उनका स्वागत किया। रानी ने मंदिर में पूजा-अर्चना की और इसके बाद बीकेटीसी की ओर से उन्हें भगवान केदारनाथ का प्रसाद भेंट किया गया। जिसके बाद वह बदरीनाथ धाम दर्शन के लिए पहुंची। इस दौरा कई लोगों ने उनके साथ तस्वीरें ली।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई…

वहीं कल गुरूवार को मुकेश अंबानी बद्रीनाथ धाम और केदारनाथ धाम के दर्शन को पहुंचे थे। अंबानी के साथ छोटी बहू राधिका मर्चेंट भी मौजूद रहीं। मुकेश अंबानी के केदारनाथ धाम पहुंचने पर बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के पदाधिकारी और पंडा समाज के लोगों ने उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। यहां उन्होंने भगवान शिव का महाभिषेक और भगवान शिव की विशेष पूजा अर्चना की।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…

भगवान का आशीर्वाद लेने के बाद मुकेश अंबानी ने मंदिर समिति को पांच करोड़ रुपये का दान दिया। उन्होंने चेक के माध्यम से यह धनराशि बीकेटीसी के अध्यक्ष अजेंद्र अजय को सौंपी। इस अवसर पर बीकेटीसी के उपाध्यक्ष किशोर पंवार भी उपास्थित थे। वहीं  दो दिन पहले ही क्रिकेटर सुरेश रैना भी बाबा केदार का आशीर्वाद लेने पहुंचे थे।

यह भी पढ़ें 👉  चिन्यालीसौड़ में मुख्यमंत्री ने विवाह समारोह में पहुंचकर दिया आशीर्वाद…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top