Connect with us

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित…

उत्तराखंड

38वें राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक आयोजित…

प्रमुख सचिव, मा. मुख्यमंत्री, आर. के. सुधांशु द्वारा 38वें राष्ट्रीय खेलों (28 जनवरी से 14 फरवरी 2025) के सफल आयोजन हेतु शासन से तैनात नोडल अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कई अधिकारी वर्चुअल माध्यम से भी शामिल हुए। बैठक में सभी नोडल अधिकारियों ने सक्रिय रूप से भाग लिया और विभिन्न कार्यों की अद्यतन स्थिति पर विस्तृत चर्चा की।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…

बैठक का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय खेलों की तैयारियों का आंकलन करना और यह सुनिश्चित करना था कि सभी कार्य तय समय सीमा के भीतर पूर्ण हों। इस दौरान खेल स्थलों की तैयारी, आवास, खानपान, परिवहन, सुरक्षा, और अन्य संबंधित व्यवस्थाओं की प्रगति का गहन मूल्यांकन किया गया।

बैठक में उद्घाटन समारोह को भव्य और यादगार बनाने के लिए विशेष चर्चा की गई। अतिथियों की सूची, बैठने की व्यवस्था, और अन्य आवश्यक तैयारियों पर विचार किया गया। इसके अतिरिक्त, परिवहन व्यवस्था को सुचारू और सुव्यवस्थित बनाए रखने के लिए भी विस्तृत योजनाएं बनाई गईं।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी कल चंपावत में करेंगे एमआरआई सेवा का शुभारंभ, कॉर्बेट ट्रेल का उद्घाटन भी करेंगे

बैठक के दौरान नोडल अधिकारियों ने आयोजन से संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों और चुनौतियों को प्रस्तुत किया। इन पर गहन विचार-विमर्श कर तत्काल समाधान प्रदान किए गए।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा पर भ्रामक वीडियो फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई…

इस महत्वपूर्ण बैठक में श्री अमित सिन्हा, विशेष प्रमुख सचिव (वी.सी. के माध्यम से), श्री शैलेश बगौली, सचिव गृह, श्री पंकज पांडेय, लोक निर्माण विभाग, श्री रंजीत सिन्हा, सचिव उच्च शिक्षा, श्री विनय शंकर पांडेय, आयुक्त गढ़वाल, निदेशक खेल, जिलाधिकारी देहरादून, एसएसपी देहरादून सहित अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top