Connect with us

रुद्रप्रयाग में हर्षोल्लास से मनाया गया सैनिक रक्षाबंधन कार्यक्रम

उत्तराखंड

रुद्रप्रयाग में हर्षोल्लास से मनाया गया सैनिक रक्षाबंधन कार्यक्रम

रुद्रप्रयाग: आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत आज विकास भवन सभागार रुद्रप्रयाग में सैनिक रक्षा बंधन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर हरियाली स्वायत्त सहकारी समिति रतूड़ा, जै रुद्रनाथ स्वायत्त सहकारी समिति जवाड़ी, प्रगति स्वायत्त सहकारी समिति चंद्रापुरी आदि स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं एवं ब्रह्मकुमारी आश्रम की बहनों ने पिरूल और रुद्राक्ष से बनी राखियां (रक्षा सूत्र) सेना के जवानों, पुलिस बल के जवानों तथा कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों को बांधकर उनके स्वस्थ, सुख और समृद्ध जीवन की कामना की।

कार्यक्रम के दौरान महिलाओं ने स्थानीय उत्पादों से तैयार की गई मिठाई खिलाकर तथा पारंपरिक रक्षा बंधन गीत प्रस्तुत कर उपस्थित सभी को इस पावन पर्व की शुभकामनाएं दीं। बहनों ने अपने गीतों और शुभकामनाओं के माध्यम से देश की सीमाओं की रक्षा में निरंतर तैनात जवानों के प्रति गहरी श्रद्धा और सम्मान व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें 👉  यूपीईएस के आसपास तंबाकू बेचने वालों पर कार्रवाई…

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत ने कहा कि हमारे वीर सैनिक और पुलिस बल के जवान सीमाओं और आंतरिक सुरक्षा की रक्षा के लिए हर परिस्थिति में समर्पित रहते हैं। यह पर्व हमें भाई-बहन के पवित्र रिश्ते के साथ-साथ देशभक्ति और सेवा भाव की भी प्रेरणा देता है। उन्होंने उपस्थित सभी महिलाओं का आभार व्यक्त किया कि वे इतनी आत्मीयता और स्नेह के साथ इस आयोजन में शामिल हुईं।

यह भी पढ़ें 👉  हर विकासखण्ड में बसेंगे ‘आदर्श कृषि एवं उद्यान गांव’, किसानों की आय बढ़ाने पर सरकार का फोकस…

अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा ने कहा कि यह कार्यक्रम न केवल रक्षा बंधन पर्व की गरिमा बढ़ाता है, बल्कि समाज और सुरक्षा बलों के बीच मजबूत भावनात्मक जुड़ाव का प्रतीक भी है। उन्होंने कार्यक्रम में सम्मिलित सभी बहनों को धन्यवाद देते हुए कहा कि उनके इस स्नेह और आशीर्वाद से हमारे जवानों का मनोबल और भी ऊंचा होगा।

इस अवसर पर उपस्थित महिलाओं और बहनों ने कहा कि विषम से विषम परिस्थितियों में भी देश की सीमाओं और नागरिकों की सुरक्षा में लगे हमारे वीर जवान सच्चे राष्ट्रनायक हैं। उन्होंने उनके साहस, त्याग और अदम्य सेवा भावना के लिए आभार प्रकट किया और ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की प्रार्थना की।

यह भी पढ़ें 👉  नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री धामी ने रखा विकसित उत्तराखंड का विजन…

जवानों एवं पुलिस कर्मियों ने भी इस आत्मीय स्नेह और सम्मान के लिए सभी बहनों का आभार व्यक्त करते हुए विश्वास दिलाया कि वे सदैव देश की सेवा में तत्पर रहेंगे और हर परिस्थिति में नागरिकों की रक्षा हेतु अपने कर्तव्य का पूर्ण निष्ठा से पालन करेंगे।

इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी राजेंद्र सिंह रावत, अपर जिलाधिकारी श्याम सिंह राणा, पुलिस उपाधीक्षक प्रबोध घिल्डियाल, जिला परियोजना प्रबंधक रीप बी.के भट्ट, जिला पर्यटन अधिकारी राहुल चौबे, मुख्य कृषि अधिकारी लोकेंद्र बिष्ट, जे.सी.ओ ग्रेनेडियर देवी लाल सहित सेना व पुलिस बल के जवान तथा स्वयं सहायता समूह की महिलाएं आदि उपस्थित रहे।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top