Connect with us

देहरादूनः रिश्तेदार के घर गया था परिवार, घर का ताला तोड़ हो गई लाखों की चोरी…

उत्तराखंड

देहरादूनः रिश्तेदार के घर गया था परिवार, घर का ताला तोड़ हो गई लाखों की चोरी…

Dehradun News: उत्तराखंड में राजधानी में अपराध बढ़ता जा रहा है। दून में चोरों के हौसले बुलंद हैं। पटेलनगर थाना क्षेत्र में चोरों ने एक घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी कर ली। जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है तो वहीं पुलिस ने पीडित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। मामले में  आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून प्रशासन अलर्ट, डीएम ने तैयारियों की समीक्षा की…

मिली जानकारी के अनुसार  देहरादून में कल रात वार्ड 88 के विनिल खत्री पंचाचुली एन्क्लेव फेस -3 कैलाशपुर में चोरों ने हाथ साफ कर दिया। घटना उस वक्त हुई जब रविवार रात क्षेत्र में भारी बारिश हो रही थी। वहीं जिस घर में चोरी हुई उस घर के सभी सदस्य अपने रिश्तेदारों के घर गये हुए थे। जब वह घर पहुंचे तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने जसपाल राणा के आवास पहुंचकर दी श्रद्धांजलि, परिजनों को बंधाया ढांढस…

बताया जा रहा है कि वह घर पहुंचे तो देखा कि दरवाजे पर ताला टूटा हुआ था। घर का सारा सामान अस्त-व्यस्त था। अन्दर कमरे के सभी लोकर टूटे हुए थे। उनके 3 सोने के गहने ओर कुछ कैश चोरी हो रखा था। ओर घर का सारा सामान तितर-बितर था। सूचना मिलते ही आस पास के लोगों का जमावड़ा हो गया। मामले में पीडित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  चारधाम यात्रा को लेकर सरकार अलर्ट…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top