Connect with us

बनभूलपुरा हिंसा मामले में 6 उप्रदवी अवैध तमंचों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार, अब तक 36 पहुंचे जेल…

उत्तराखंड

बनभूलपुरा हिंसा मामले में 6 उप्रदवी अवैध तमंचों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार, अब तक 36 पहुंचे जेल…

बनभूलपुरा हिंसा मामले में पुलिस ने आज 6 और उप्रदवियों को अवैध तमंचों और कारतूसों के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस अक तक 36 उप्रदवियों को जेल की सलाखों के पीछे भेज चुकी है। वहीं डीएम द्वारा सस्पेंड किये गये शस्त्रों में से 41 शस्त्रों को अपनेकब्जे में ले चुकी है।

आज हुई गिरफ्तारियों के विषय में जानकारी देते हुए एसएसपी नैनीताल प्रहलाद नारायण मीणा ने बताया कि दिनांक 08.02.2024 को बनभूलपुरा क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने के दौरान उपद्रवियों द्वारा पुलिस, प्रशासन, नगर निगम व मीडिया कर्मियों पर पथराव, आगजनी व गोलीबारी की हिंसक घटना के सम्बन्ध में थाना बनभूलपुरा में 3 अभियोग एफआईआर सं. 21/2024, 22/2024 व 23/2024 दर्ज किये गये हैं।

उपरोक्त हिंसक घटना में संलिप्त उपद्रवियों की गिरफ्तारी के लिये उनके (एसएसपी प्रहलाद नारायण मीणा) द्वारा एसपी सिटी हल्द्वानी हरबन्स सिंह के पर्यवेक्षण में वृहद स्तर पर विभिन्न टीमों का गठन किया गया है। पुलिस टीमों द्वारा घटनास्थलों के पास के सीसीटीवी कैमरों के अवलोकन एवं अन्य साक्ष्यों के आधार पर घटनास्थलों के आसपास स्थित घरों में दबिश दी गयी और उपरोक्त मुकदमों में पूर्व में 30 उपद्रवियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अवैध हथियार व कारतूस बरामद किये गये। इसी कड़ी में पुलिस द्वारा बनभूलपुरा में घटित हिंसक घटना में संलिप्त शेष उपद्रवियों में से 6 उपद्रवियों को 2 तमन्चों और 6 जिन्दा कारतूस व 2 खोखे के साथ गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने किया कैंचीधाम बाईपास का स्थलीय निरीक्षण, यात्रा सीजन से पूर्व कार्य पूर्ण करने के निर्देश

एफआईआर सं. -21/2024 में
1. शोएब (29 वर्ष) पुत्र बब्बू खां निवासी लाईन नं. 8, बनभूलपुरा।
2. भोला उर्फ सोहेल (28 वर्ष) पुत्र मौहम्मद ताहिर निवासी वार्ड नं.-24, बनभूलपुरा।
3. समीर पाशा (21 वर्ष) पुत्र शमीम पाशा निवासी वार्ड नं.-15, जवाहरनगर, बनभूलपुरा ;उक्त के कब्जे से 1 तमन्चा (12 बोर), 3 कारतूस जिन्दा व 02 खोखे बरामद किये गये)।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने अंतरराष्ट्रीय योग महोत्सव का किया शुभारंभ…

एफआईआर सं. -22/2024 में –
1. जुनैद उर्फ इब्राहिम पुत्र मौहम्मद असगर उर्फ सूफी निवासी ताज मस्जिद, बनभूलपुरा (उक्त के कब्जे से 1 तमन्चा (315 बोर), 3 कारतूस जिन्दा)।

एफआईआर सं. -23/2024 में –
1. साहिल अन्सारी (19 वर्ष) पुत्र मतलूब अन्सारी निवासी मलिक का बगीचा, बनभूलपुरा।
2. शहनवाज उर्फ शानू (26 वर्ष) पुत्र सरफराज निवासी इन्द्रानगर ठोकर, बनभूलपुरा।

इसके अतिरिक्त उक्त हिंसक घटना के दृष्टिगत बनभूलपुरा क्षेत्र में कुल 120 लाईसेन्स धारकों के शस्त्र लाईसैन्स निरस्त किये जाने के आदेश के अनुपालन में पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 41 शस्त्र जमा किये गये हैं।

आपको बता दें कि बनभूलपुरा में हुई उक्त हिंसक घटना को मद्देनजर रखते हुए मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी द्वारा नया पुलिस थाना खोले जाने हेतु की गयी घोषणा के क्रम में तत्काल अनुपालन करते हुए प्रभावी सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था स्थापित करने के लिये नैनीताल पुलिस द्वारा उक्त अतिक्रमण स्थल पर घोषणा के 24 घण्टे के भीतर ही पुलिस चौकी स्थापित की गयी है। जिसका उद्घाटन हिंसा के दौरान घायल 2 महिला उपनिरीक्षकों द्वारा र्डीआअजी कुमाऊं योगेन्द्र सिंह रावत की उपस्थिति में कराया गया।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

उक्त चौकी में 1 एसआई व 04 कान्सटेबलों की तैनाती की गयी है तथा मौके पर पीएसी व पैरामिलिट्री सुरक्षा बल भी तैनात किये गये हैं। साथ ही उक्त स्थल पर थाने के निर्माण हेतु प्रस्ताव शासन में भेजा जा रहा है। भविष्य में सभी राजकीय कार्य उक्त चौकी से ही सम्पादित किये जायेंगे।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top