Connect with us

उत्तराखंड दरोगा भर्ती घोटाले की विजिलेंस ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, जल्द हो सकता है बड़ी कार्यवाही…

उत्तराखंड

उत्तराखंड दरोगा भर्ती घोटाले की विजिलेंस ने शासन को सौंपी रिपोर्ट, जल्द हो सकता है बड़ी कार्यवाही…

Uttarakhand News: उत्तराखंड दरोगा भर्ती घोटाले के मामले में बड़ा अपडेट आ रहा है।बताया जा रहा है कि मामले में विजिलेंस ने अपनी जांच पूरी कर शासन को रिपोर्ट सौंप दी है। इस जांच के बाद माना जा रहा है कि जल्द ही कई दरोगाओं के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। अब इन दरोगाओं के भविष्य का फैसला शासन में ही किया जाना है। आइए जानते है पूरा मामला..

यह भी पढ़ें 👉  रामनगर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक दीवान सिंह बिष्ट के आवास पहुंचे…

मिली जानकारी के अनुसार यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय परीक्षा धांधली के आरोपों के बीच मई 2022 में एसटीएफ ने मामले की जांच शुरू की थी। इस जांच में कई आरोपियों और नकल माफिया को गिरफ्तार भी किया गया। इस बीच पहले कुछ और भर्तियों में धांधली की बात सामने आई। जिसमें 2015 में हुई दरोगा सीधी भर्ती परीक्षा में भी घोटाले की खबरे आई। बताया गया कि यह परीक्षा पंत नगर विवि ने आयोजित न कराई थी। जिसके बाद मामले में पुलिस मुख्यालय की संस्तुति के बाद  विजिलेंस ने जांच शुरू की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन आज तीन दिवसीय उत्तराखंड दौरा…

जांच में विजिलेंस ने हल्द्वानी सेक्टर में आठ अक्तूबर 2022 को नकल माफिया समेत कुल आठ लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था।  पिछले साल जनवरी से 20 दरोगा को सस्पेंड किया गया। इस जांच में कुछ दरोगाओं पर आरोप सिद्ध होते हुए दिखाई दिए हैं, तो वहीं कई दरोगा जांच में सही पाए गए हैं। मामले में अब शासन को विजिलेंस ने रिपोर्ट सौंप दी है। अब इन दरोगाओं का फैसला शासन ने करना है। अब देखते है शासन कब क्या कार्रवाई करता है।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में मुख्यमंत्री ने जताया शोक, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा के परिजनों से मिले…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top