Connect with us

जायरोक्राप्टर की उड़ान का ट्रायल सफल, ऐसा करने वाला उत्तराखंड बना पहला राज्य…

उत्तराखंड

जायरोक्राप्टर की उड़ान का ट्रायल सफल, ऐसा करने वाला उत्तराखंड बना पहला राज्य…

प्रदेश में साहसिक पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए सरकार द्वारा अनोखी पहल की जा रही है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड में देश की पहली हिमालयी एयर सफारी की शुरूआत की गई है। हरिद्वार के बैरागी कैंप में जायरोक्राप्टर की उड़ान ट्रायल में सफल रही है। जिसके बाद जायरोकॉप्टर एडवेंचर शुरू करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। डीजीसीए ने जायरोकॉप्टर से एयर सफारी के लिए पर्यटन विभाग को मंजूरी दे दी है।

यह भी पढ़ें 👉  जलता साल, बढ़ती कीमतें: 2025 में जलवायु आपदाओं ने दुनिया से छीने 120 अरब डॉलर

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उत्तराखंड पर्यटन विकास परिषद प्रदेश में जायरोकॉप्टर से एयर सफारी शुरू करेगा। ये एयर सफारी राजस एयरो स्पोर्ट्स एवं एडवेंचर्स प्राइवेट लिमिटेड के सहयोग से शुरू की जाएगी। सिंगल सीटर एयरोकॉप्टर को जर्मनी से खरीदा गया है। इससे साहसिक पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। हरिद्वार में जायरोकॉप्टर का ट्रायल किया गया। जिसमें डीएम हरिद्वार ने उड़ान भरी।

यह भी पढ़ें 👉  खटीमा में मनीष चंद स्मृति ग्रामीण क्रिकेट टूर्नामेंट के समापन पर मुख्यमंत्री ने किया प्रतिभाग…

बताया जा रहा है कि जायरोकॉप्टर से प्रदेश के अनछुए पर्यटन स्थल तक पर्यटक आसानी से पहुंच सकेंगे। एक सीट एयरोकॉप्टर से पर्यटक हवा में रोमांच करने के साथ ही हिमालय और प्राकृतिक सौंदर्य को करीब से निहार सकते हैं।  इसके  साथ ही हिमालय, पर्वतमाला, नदियों के हवाई दृश्य का आनंद ले सकते हैं। कई ऐसे लोकेशन हैं जहां तक पर्यटक नहीं पहुंच पाते, उन तक पहुंचने के लिए अब जायरोकॉप्टर की मदद ली जाएगी। जिससे लोग प्रकृति के करीब पहुंचकर इसका आनंद ले सकेंं।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में नई पहलः दून बासमती और पोषक आटा उत्पादों का भव्य शुभारंभ
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top