Connect with us

नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन, जानें प्रोसेस…

उत्तराखंड

नंदा गौरा योजना के लिए अब 20 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन, जानें प्रोसेस…

Sarkari Yojana: उत्तराखंड सरकार की नंदा गौरा योजना से जुड़ा बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि सरकार ने योजना के लिए आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ा दी है। अब अभ्यार्थी 20 दिसंबर तक इस योजना का लाभ लेने के लिए आवेदन कर सकते है। इस योजना के तहत महिला सशक्तीकरण एवं बाल विकास विभाग की ओर से बेटियों के जन्म और इंटरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली कन्याओं को प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इसमें नई जन्मी बेटियों को 11 हजार रुपये और इंटर पास करने पर 51 हजार रुपये की राशि एकमुश्त दी जाती है। आइए जानते है इस योजना की क्या है अपडेट और कौन ले सकता है इसका लाभ..

यह भी पढ़ें 👉  Emotionally Dumb: An Overview of Alexithymia - (PDF, EPUB)

मिली जानकारी के अनुसार नंदा गौरा योजना में इंटर पास करने वाली और बेटियों के जन्म पर ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 दिसंबर थी, जिसे अब बढ़ाकर 20 दिसंबर तक दिया है। बताया जा रहा है कि विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया है। जारी आदेश में लिखा है कि वित्तीय वर्ष 2023-24 में आवेदन करने के लिए जिन बालिकाओं के जन्म के बाद आवेदन करने की छह महीने की समय अवधि पूरी हो चुकी है। ऐसी बालिकाओं के अभिभावक 20 दिसंबर तक ऑफलाइन आवेदन बाल विकास परियोजना कार्यालय में जमा कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  The Thicket : eBook [EPUB]

वहीं जिन बालिकाओं के जन्म से छह महीने के भीतर आवेदन की समय अवधि पूरी नहीं हुई। उन बालिकाओं के अभिभावक ऑनलाइन आवेदन कर सकते है।। वर्ष 2023 में इंटर पास बालिकाएं भी ऑनलाइन आवेदन कर सकती हैं। पात्र व्यक्ति www.nandagaurauk.in पर फार्म जमा कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए लोग आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और नजदीकी बाल विकास परियोजना अधिकारी के कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं। वहीं महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्या ने सभी पात्र नंदा देवी तुल्य बालिकाओं एवं उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए उनसे छुटे हुए पात्र बालिकाओं को जल्द से जल्द आवेदन करने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  Hur jag blev en huligan : kungens barn : Få tillgång till böcker

 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top