Connect with us

दो अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आदेश जारी…

उत्तराखंड

दो अक्टूबर को बंद रहेंगी शराब की दुकानें, आदेश जारी…

उत्तराखंड में दो अक्टूबर शराब की दुकानें बंद रहेगी। महात्मा गांधी जयंती दो अक्टूबर को देहरादून सहित कई जिले में शराब की दुकानें बंद रहेंगे। इसके आदेश जारी किए गए। इसे पूरी तरह से प्रतिबंधित किया गया है। इस दौरान पुलिस व आबकारी विभाग को निर्देशित किया गया है कि वे जांच करें और बिक्री की स्थिति में कार्रवाई करें।

यह भी पढ़ें 👉  आपदा की स्थिति में तत्काल रिस्पांस सुनिश्चित करें : मदन कौशिक…

मिली जानकारी के अनुसार देहरादून डीएम सोनिया के बाद आज पिथौरागढ़ की जिलाधिकारी रीना जोशी ने भी शराब की बंद रखने के आदेश जारी किए है। बताया जा रहा है कि जारी आदेश में जनपद स्तर पर संचालित आबकारी से संबंधित समस्त अनुज्ञपि मदिरा, देशी और विदेशी तथा बियर की बिक्री पूर्ण रूप से बंद रखने के निर्देश जारी किए हैं। आदेश में लिखा है कि 2 अक्टूबर गांधी जयंती के उपलक्ष में देसी मदिरा विदेशी मदिरा एवं बियर की बिक्री पूर्ण रूप से प्रतिबंधित रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  अल्पसंख्यक कल्याण योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार पर जोर, मंत्री खजान दास ने की विभागीय समीक्षा…

गौरतलब है कि ड्राई डे धार्मिक आयोजनों त्योहार और महापुरुषों की जयंती के सम्मान में घोषित किया जाता है।  स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस जैसे राष्ट्रीय अवकाश पर भी शराबबंदी रहती है। ड्राई डेज सरकारी और राजकीय अवकाश वाले दिन भी ड्राई डे रहता है। दो अक्तूबर महात्मा गांधी की जयंती के साथ अहिंसा दिवस के तौर पर भी मनाया जाता है। यह राष्ट्रीय अवकाश भी है। स्वतंत्रता दिवस और गणतंत्र दिवस के साथ ये नेशनल हॉलीडे के तौर पर मनाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक और निजी क्षेत्र के ज्यादातर संस्थान बंद रखे जाते हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बीरों देवल में महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top