Connect with us

भाजपा ने किया बागेश्वर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान…

उत्तराखंड

भाजपा ने किया बागेश्वर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान…

उत्तराखंड में होने वाले बागेश्वर चुनाव को लेकर बड़ा अपडेट है। बताया जा रहा है कि भाजपा ने बागेश्वर उपचुनाव के लिए प्रत्याशी का ऐलान का कर दिया है। बीजेपी ने इस बार पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पर दांव खेला है। केंद्रीय नेतृत्व ने उपचुनाव प्रत्याशी की सूची जारी की है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बागेश्वर उपचुनाव के लिए केंद्रीय नेतृत्व ने पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वर्गीय चंदनराम दास की पत्नी पार्वती दास को भाजपा का प्रत्याशी घोषित किया। 16 अगस्त को नामांकन भरा जाएगा। उपचुनाव में पार्टी की जीत के लिए भाजपा ने संगठन, सरकार के मंत्री और सांसदों को झोंक दिया है। कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा, प्रदेश महामंत्री राजेंद्र बिष्ट को उपचुनाव की जिम्मेदारी सौंपी गई है। बागेश्वर विधानसभा में संगठन के चार मंडल हैं। पार्टी सांसद अजय भट्ट व अजय टम्टा को दो-दो मंडलों की जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  लोकगायिका रिंकू राणा के निधन पर मुख्यमंत्री धामी ने जताया शोक…

बता दें कि विधानसभा चुनाव प्रबंधन टोली ने राज्य संसदीय बोर्ड को पांच नाम भेजे जिनमें चंदन राम दास की पत्नी पार्वती दास, बेटा गौरव दास, पार्टी के वरिष्ठ नेता जेसी आर्य, दीपा आर्य व मथुरा प्रसाद के नाम भेजे थे। लेकिन अब पार्टी ने पुरानी परंपरा के अनुसार ही सहानुभूति का दांव चला है।

यह भी पढ़ें 👉  वन-क्लिक प्रणाली से 9.47 लाख से अधिक लाभार्थियों को ₹141.66 करोड़ की पेंशन DBT के माध्यम से हस्तांतरित…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top