Connect with us

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह को पार्टी आलाकमान ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह को पार्टी आलाकमान ने सौंपी ये बड़ी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड कांग्रेस से जुड़ी बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि पार्टी आलाकमान ने उत्तराखंड कांग्रेस के नेता प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में पार्टी ने सोमवार (31 जुलाई) को पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है। इन पर्यवेक्षको में उत्तराखंड के प्रीतम सिंह का नाम भी शामिल है। आपको बता दें  प्रीतम सिंह 6 बार के विधायक हैं  नेता प्रतिपक्ष और प्रदेश अध्यक्ष भी रह चुके हैं। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने चुनाव पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है।नियुक्त किए गए पर्यवेक्षक संबंधित राज्यों में चुनाव तैयारियों की निगरानी करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्रीय बजट 2026–27 विकसित भारत @2047 और आत्मनिर्भर उत्तराखंड का रोडमैप : मुख्यमंत्री धामी

बताया जा रहा है कि आगामी विधानसभा चुनावों के मद्देनजर वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को राजस्थान, रणदीप सिंह सुरजेवाला को मध्य प्रदेश, प्रीतम सिंह को छत्तीसगढ़ और दीपा दासमुंशी को तेलंगाना के लिए वरिष्ठ पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है। इन पांचों राज्यों में इस साल के आखिर में चुनाव होने हैं. राजस्थान और छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सत्तारूढ़ है।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून के 168 सरकारी विद्यालयों में डिजिटल क्रांति, 884 स्मार्ट टीवी इंस्टालेशन शुरू…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top