Connect with us

दून वासी अब अपने ही क्षेत्र में कर सकते हाउस टैक्स जमा , जानें कैसे…

उत्तराखंड

दून वासी अब अपने ही क्षेत्र में कर सकते हाउस टैक्स जमा , जानें कैसे…

देहरादून वासियों के लिए काम की खबर है। दून वासियों को अब हाउस टैक्स जमा करने के लिए नगर निगम नहीं  जाना पड़ेगा है। वह अब अपने ही क्षेत्र में टैक्स जमा कर सकते है। इसके लिए निगम द्वारा 15 जून से लेकर 25 जुलाई तक जगह-जगह हाउस टैक्स जमा करवाने के लिए कैंप आयोजित किया जाएगा। आइए जानते है किस दिन कहां कैंप लगाया जाएगा।

मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम देहरादून जिले के करीब 36 इलाकों में कैंप लगाने जा रहा है। ये कैंप 15 जून से 25 जुलाई तक के लिए आयोजित किए जाएंगे। इस कैंप की मदद से भवन करदाता अपने ही क्षेत्र में हाउस टैक्स अदा कर सकेंगे। इसमें प्रत्येक वार्ड के पार्षद भी उनका सहयोग करेंगे। हाउस टैक्स में 20 फीसदी की छूट यथावत बनी रहेगी। इतना ही नहीं आप चेक, कैश या ऑनलाइन भी हाउस टैक्स जमा कर सकते है।

यह भी पढ़ें 👉  Henrique, o Terrível e a Maldição da Múmia - Descubra a Literatura

जानिए किस दिन कहां लगेगा कैंप

  • 15 जून – रेस्ट कैंप वार्ड के त्यागी रोड स्थित गुरुद्वारा
  • 16 जून 2023 – धोरण गांव वार्ड के शिव मंदिर
  • 17 जून 2023 – आर्यनगर वार्ड के शिव मंदिर
  • 19 जून 2023 – पटेल नगर वार्ड में गुरूद्वारा पटेलनगर
  • 20 जून 2023 – धामावाला व झंडा मोहल्ला वार्ड में कालूमल धर्मशाला राजा रोड
  • 21 जून 2023 – डालनवाला उत्तर में नेहरू रोड विडलांस रेजीडेंसी.
  • 22 जून 2023 – इंद्रानगर कॉलोनी में हिल फाउंडेशन स्कूल.
  • 23 जून 2023 – डालनवाला दक्षिण में मोहिनी रोड गुरूद्वारा.
  • 24 जून 2023 – इंद्रापुरम वार्ड में पार्षद ऑफिस.
  • 26 जून 2023 – एमकेपी वार्ड में रेसकोर्स सूरी चौक में पार्षद ऑफिस.
  • 27 जून 2023 – माजरा वार्ड में उत्तरांचल इलेक्ट्रकिल.
  • 28 जून 2023 – कारगी वार्ड में पार्म सिटी का सामुदयिक भवन.
  • 30 जून 2023 – सहस्त्रधारा रोड वार्ड में राजपुर रोड एन्कलेव सोसाइटी ऑफिस.
  • 1 जुलाई 2023 – चक्खूवाला पार्षद ऑफिस.
  • 3 जुलाई 2023 – पश्चिमी पटेल नगर वार्ड के वाल्मीकि मंदिर.
  • 4 जुलाई 2023 – झंडा मोहल्ला वार्ड में कालूमल धर्मशाला राजा रोड.
  • 5 जुलाई 2023 – उत्तरी अधोइवाला वार्ड के सहस्त्रधारा क्रॉसिंग स्थित शिव दुर्गा मंदिर.
  • 6 जुलाई 2023 – वसंत विहार वार्ड के पंडितवाड़ी स्थित पार्षद कार्यालय.
  • 7 जुलाई 2023 – नेहरू कॉलोनी.
  • 10 जुलाई 2023 – अजबपुर कलां का शिव मंदिर.
  • 11 जुलाई 2023 – मोहितनगर के नाथ पैलेस बल्लीवाला.
  • 12 जुलाई 2023 – ब्रह्मपुरी वार्ड के गौरव बुड़ाकोटी निवास प्रीत विहार फेस- 2.
  • 13 जुलाई 2023 – बल्लूपुर वार्ड के कमल डेरी के पास.
  • 14 जुलाई 2023 – जाखन के दून विहार स्थित राधा कृष्ण मंदिर.
  • 15 जुलाई 2023 – जनपथ तिलक रोड के जनपथ कांप्लेक्स.
  • 17 जुलाई 2023 – निरंजनपुर गुरुद्वारा इंदिरा गांधी मार्ग.
  • 18 जुलाई 2023 – लक्खीबाग वार्ड का गोरखनाथ मंदिर.
  • 19 जुलाई 2023 – राजीव नगर वार्ड का आनंद लेजेंसी अपार्टमेंट हरिद्वार रोड.
  • 20 जुलाई 2023 – श्रीदेव सुमन नगर वार्ड का राम मंदिर, दीपलोक कॉलोनी.
  • 21 जुलाई 2023 – डिफेंस कॉलोनी के सोसाइटी ऑफिस.
  • 22 जुलाई 2023 – कांवली वार्ड का सामुदायिक भवन.
  • 24 जुलाई 2023 – हाथीबड़कला के सालावाला मंदिर.
  • 25 जुलाई 2023 – द्रोणपुरी वार्ड स्थित सामुदायिक भवन
यह भी पढ़ें 👉  Celebrating the Third Place: Inspiring Stories About the Great Good Places at the Heart of Our Communities | Ebook
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top