Connect with us

अनियंत्रित होकर शारदा नदी में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

अनियंत्रित होकर शारदा नदी में गिरी कार, पांच लोगों की मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखंड के उधमसिंह नगर से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां खटीमा में एक कार बेकाबू होकर शारदा नदी में जा गिरी। हादसे में कार सवार सभी लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोग शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार खटीमा के लोहियाहेड पावर हाऊस में कार्यरत द्रौपदी गत दिवस बृहस्पतिवार को अपने मायके चकरपुर से लौट रही थी। इसी दौरान उनकी कार खटीमा के पास अनियंत्रित होकर शारदा नदी में जा गिरी। कार में चालक के अलावा उसकी अपनी बेटी और भाई के दो बच्चे सवार थे।

यह भी पढ़ें 👉  ईंधन बचत का संदेश देने स्कूटी से कैंप कार्यालय पहुंचे मंत्री गणेश जोशी…

इस हादसे में द्रौपदी, उसके भाई कार चालक मोहन सिंह धामी उम्र 40 साल निवासी नगला तराई, महिला की 03 साल की बेटी ज्योति, भतीजी दीपिका उम्र 7 साल और भतीजा सोनू उम्र 12 साल की मौके पर ही मौत हो गई। इधर सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें 👉  बद्रीनाथ को ‘स्पिरिचुअल स्मार्ट हिल टाउन’ के रूप में विकसित करने की तैयारी, सीएम धामी ने दिए निर्देश…

वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने नदी से कार निकाल कर शवों को निकाला बाहर। शवों को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक चिकित्सालय में रखा गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top