Connect with us

केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए बन रहा रिकॉर्ड, अब तक इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन…

उत्तराखंड

केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए बन रहा रिकॉर्ड, अब तक इतने लाख लोगों ने कराया रजिस्ट्रेशन…

चमोली। प्रदेश के पर्यटन, लोक निर्माण, सिंचाई, लघु सिंचाई, बाढ़ नियंत्रण, संस्कृति, धर्मस्व, पंचायतीराज, ग्रामीण निर्माण एवं जलागम प्रबन्धन मंत्री सतपाल महाराज ने बताया कि 18 फरवरी 2023 से प्रारंभ हुए चारधाम यात्रियों के पंजीकरण के तहत केदारनाथ के लिए 147240 और बद्रीनाथ के लिए 120194 यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं। कुल मिलाकर अभी तक केदारनाथ और बद्रीनाथ के लिए 267434 (दो लाख सड़सठ हजार चार सौ चौंतीस) यात्री अपना पंजीकरण करवा चुके हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Technical Analysis of the Financial Markets: A Comprehensive Guide to Trading Methods and Applications | PDF

पर्यटन मंत्री ने बताया कि चार धामयात्रा व्यवस्थाओं को देखते हुए पर्यटन विभाग पूरी मुस्तैदी के साथ अपने कार्य में लगा है। गढ़वाल मंडल विकास निगम गेस्ट हाऊसों के लिए 16 फरवरी 2023 से शुरू हुई बुकिंग के तहत अभी तक 43360478 (चार करोड़ तैंतीस लाख साठ हजार चार सौ अट्ठहत्त) की धनराशि की बुकिंग हो चुकी।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर

उन्होंने प्रदेश की जनता के साथ-साथ उत्तराखण्ड आने वाले पर्यटकों से अनुरोध किया है कि इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए इसकी रोकथाम के लिए जरुरी है कि सभी मास्क और सेनीटाइजर का प्रयोग करते हुए सरकार द्वारा जारी गाइडलाइन का पालन अवश्य करें। उन्होंने कहा कि गत वर्ष की तुलना में इस वर्ष चारधाम यात्रा पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आने की संभावना है इसलिए इंफ्लूएंजा-ए के सब वेरिएंट एच3 एन2 के बढ़ते खतरे को देखते हुए पहले से ही ऐतिहाती कदम उठाने जरूरी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Into the Drowning Deep | Digital Book
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top