Connect with us

सीएम धामी ने जोशीमठ राहत एवं पुनर्वास कार्य को लेकर लिया बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड

सीएम धामी ने जोशीमठ राहत एवं पुनर्वास कार्य को लेकर लिया बड़ा फैसला, इन्हें सौंपी जिम्मेदारी…

उत्तराखंड के चमोली जिले के जोशीमठ में हो रहे भू-धँसाव को देखते हुए शासन ने बड़ा फैसला लिया है। बताया जा रहा है कि जोशीमठ के लिए सीएम धामी ने बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति के अध्यक्ष को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। जिसके आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  छत्तीसगढ़ के पत्रकारों से बोले सीएम धामी, उत्तराखंड विकास और विरासत का बना मॉडल…

मिली जानकारी के अनुसार जोशीमठ में हो रहे राहत एवं पुनर्वास सम्बन्धी कार्यों के पर्यवेक्षण के लिए अजेन्द्र अजय, मा० अध्यक्ष,  बद्रीनाथ-केदारनाथ मन्दिर समिति को एतद्द्वारा मुख्यमंत्री के विशेष प्रतिनिधि के रूप में नामित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  स्वच्छता व्यवस्था में जनता की भागीदारी बढ़ेगी, समस्याओं की फोटो और लोकेशन सोशल मीडिया पर करें टैग: डीएम

जारी आदेश में लिखा है कि सीएम को अध्यक्ष से अपेक्षा है कि वे समय – समय पर उक्त प्रभावित क्षेत्र का स्थलीय निरीक्षण कर शासन एवं प्रशासन से आवश्यक समन्वय स्थापित करते हुए जोशीमठ में चल रहे विभिन्न राहत कार्यों के सम्बन्ध में प्रत्येक दिवस मुख्यमंत्री  के कैम्प कार्यालय को वस्तुस्थिति से अवगत करायेंगे । इसके लिए उन्हें किसी भी प्रकार का कोई अतिरिक्त वेतन – भत्ता देय नहीं होगा। उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा ।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के पांच वर्ष पूरे होने पर उत्तरकाशी में विशेष पूजा-अर्चना, श्री काशी विश्वनाथ मंदिर में हुआ रुद्राभिषेक
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top