Connect with us

पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, दिए ये निर्देश…

उत्तराखंड

पटवारी भर्ती परीक्षा को लेकर धामी सरकार ने लिया बड़ा फैसला, दिए ये निर्देश…

 Uttarakhand News: उत्तराखंड में हाल ही में हुई परीक्षा का पेपर लीक होने के खुलासे के बाद राज्य सरकार भी एक्शन में आ गई है। कैबिनेट बैठक में भर्ती परीक्षा को लेकर चर्चा की गई। जिसमें कई बड़े फैसले लिए गए। सरकार पेपरलीक मामले में सख्त कानून बनाने की तैयारी में हैं और उसे जल्द लाया जाएगा। जिसकी तैयारी शुरू कर दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  Some Danger Involved - Free PDF Books

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार राज्य में जोशीमठ आपदा के लिए बुलाई गई आपातकालीन कैबिनेट बैठक  में कई फैसले लिए गए हैं और भविष्य को लेकर भी चर्चा हुई है। राज्य कैबिनेट द्वारा प्रदेश में भर्तियों में भ्रष्टाचार रोकने के लिये प्रदेश में शीघ्र सख्त नकल विरोधी कानून बनाये जाने का निर्णय लिया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Artificial Intelligence: An Mit Perspective, Vol 1 : Download Book PDF

बैठक में चर्चा हुई है कि पेपर लीक होने पर आरोपी को उम्र कैद तक का प्रावधान रखा जाए। अगली कैबिनेट में प्रस्ताव लाया जाएगा। इसके अलावा आरोपी की संपत्ति कुर्क भी होगी। वहीं रद्द की गई पटवारी परीक्षा में पुराना एडमिट कार्ड मान्य होगा। रोडवेज की बस में परीक्षा केंद्र तक जाने के लिए मिलेगी मुफ्त सुविधा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 121 करोड़ 52 लाख 46 हजार रुपये की योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री ने कहा कि इस कानून को इतना सख्त बनाया जायेगा कि भविष्य में कोई इस बारे में सोचे भी नहीं। सख्त नकल विरोधी कानून में दोषी का उम्र कैद की सजा का प्राविधान तो होगा ही उसके द्वारा अर्जित संपत्ति को जब्त किये जाने का भी व्यवस्था रहेगी।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top