Connect with us

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दिए NHM भर्ती को लेकर ये निर्देश, जल्द होगी भर्ती…

उत्तराखंड

स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने दिए NHM भर्ती को लेकर ये निर्देश, जल्द होगी भर्ती…

Uttarakhand Job Update: उत्तराखंड में भर्ती का इंतजार कर रहे युवाओं के लिए जरूरी खबर है। राज्य में जल्द ही स्वास्थ्य विभाग में भर्ती होने वाली है। स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने एनएचएम के अंतर्गत विभिन्न श्रेणी के 1071 पदों को भरने के निर्देश दिए है। ये निर्देश उन्होंने बुधवार को महानिदेशालय देहरादून (Directorate General of Health Dehradun) में राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  Proof of Heaven: A Neurosurgeon's Journey into the Afterlife | Download

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार स्वास्थ्य मंत्री धन सिंह रावत ने राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन की समीक्षा बैठक के दौरान एनएचएम के अधिकारियों एवं मुख्य चिकित्साधिकारियों को कई निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी रिक्त पदों को आउटसोर्स के माध्यम से भरने के भी निर्देश दिए। बैठक में उन्होंने कहा सरकारी अस्पतालों में टेक्नीशियन एवं पैरामेडिकल स्टॉफ की कमी को दूर करने के लिए एनएचएम के तहत स्वीकृत पदों को शीघ्र भरा जाना अत्यंत आवश्यक है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने अजमेर में अखिल भारतीय उत्तराखंड धर्मशाला – तीर्थराज पुष्कर के द्वितीय तल का लोकार्पण किया

बताया जा रहा है कि बैठक में धन सिंह रावत ने कुमाऊं मंडल के मुख्य चिकित्साधिकारियों एवं जिला परियोजना प्रबंधक एनएचएम के साथ विभिन्न योजनाओं की जिलेवार समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि राज्य के सभी 13 जिलों में एएनएम, स्टॉफ नर्स, लैब टेक्नीशियन, मेडिकल ऑफिसर, विशेषज्ञ चिकित्सक, सीएचओ, आयुष चिकित्सक, कॉउंसलर एवं अन्य सेवाओं के 960 तथा प्रोग्राम मैनेजमेंट के अंतर्गत एसपीएमयू, एसएचएसआरसी, डीपीएमयू तथा बीपीएमयू के 111 पद रिक्त हैं।

यह भी पढ़ें 👉  Legenden om Sally Jones | Gratis böcker att utforska

बताया जा रहा है कि सभी रिक्त पदों को एनएचएम की आउट सोर्स एजेंसी के जरिए जिलेवार भरा जाएगा। इसके लिए अभ्यर्थियों को एजेंसी की बेवसाइट www.tnmhr.com पर आवेदन करना होगा। इसके बाद जनपद स्तरीय कमेटी द्वारा अभ्यर्थियों का चयन किया जायेगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top