Connect with us

दर्दनाक हादसाः उत्तराखंड में यहां खाई में गिरा वाहन, सेना के जवान की हादसे में मौत…

उत्तराखंड

दर्दनाक हादसाः उत्तराखंड में यहां खाई में गिरा वाहन, सेना के जवान की हादसे में मौत…

Uttarakhand News: उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। दर्दनाक हादसे की खबर मसूरी से आ रही है। यहां हंसी- खुशी एक जवान मसूरी घूमने आया था लेकिन वह दर्दनाक हादसे (mussoorie bullet rider youth died) का शिकार हो गया। बताया जा रहा है कि बीती देर रात मसूरी देहरादून रोड पर भट्टा गांव के पास चोपड़ा सार के नजदीक सेना के एक जवान की बुलेट गहरी खाई में (mussoorie bike accident) गिर गयी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रकोष्ठों को जन-जन तक पहुंचानी होंगी सरकार की उपलब्धियां : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार आर्मी में कार्यरत युवक मसूरी घूमने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि बाइक सवार सेना का जवान बीती देर शाम को मसूरी से देहरादून की ओर जा रहा था। तभी अचानक उसकी बुलेट फिसलकर गहरी खाई में जा गिरी। सिर पर गंभीर चोटें आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जवान को 108 की मदद से हॉस्पिटल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  पौड़ी को मिली विज्ञान संग्रहालय की सौगात, कंडोलिया महोत्सव होगा राजकीय महोत्सव: मुख्यमंत्री धामी

वहीं पुलिस ने जवान के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट रूप से मौत के कारणों का पता चल पाएगा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच कर रही है। मृतक की शिनाख्त जवान हरदीप सिंह (26) पुत्र रायसिंह निवासी हाउस नंबर 222 अंबाला पंजाब का रहने वाला था। हादसे की जानकारी परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने 276 युवाओं को बांटे नियुक्ति पत्र, कहा- जनसेवा का नया दायित्व शुरू…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top