Connect with us

उत्तराखंडः बाईक दुर्घटना में एक युवक की मौत, अस्थि विसर्जित कर लौट रहा था घर

उत्तराखंड

उत्तराखंडः बाईक दुर्घटना में एक युवक की मौत, अस्थि विसर्जित कर लौट रहा था घर

रुड़की: उत्तराखंड में तेज रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। हरिद्वार से दर्दनाक हादसे की खबर आ रही है। यहां गंगा में रिश्‍तेदार की अस्थि विसर्जित कर लौट रहे दो युवक दर्दनाक हादसे का शिकार हो गए है। युवक की बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। हादसे में एक युवक की मौत हो गई है। जबकि दूसरा गंभीर घायल हो गया है। जवान बेटे  की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  प्रबुद्ध वर्ग राष्ट्र और समाज को दिशा देने वाली शक्ति : मुख्यमंत्री धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सहारनपुर जिले के गोपालीपुर गांव निवासी जनेश्वर के परिवार में किसी की मौत हो गई थी। इसके चलते वह अस्थि विसर्जन के लिए हरिद्वार गए थे। जनेश्वर अपने भतीजे पंकज के साथ हरिद्वार अस्थि विसर्जन के लिए गए थे। वापसी के दौरान जैसे ही इनकी बाइक नगला इमरती गांव के पास पहुंची तो अचानक फिसल गई।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम धामी की सख्ती: बिना तैयारी पहुंचे अधिकारियों को लगाई फटकार, 15 जून तक लंबित घोषणाओं पर कार्रवाई के निर्देश…

बताया जा रहा है कि बाइक फिसलने से दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सिविल अस्पताल ले जाया गया। जहां पर चिकित्सकों ने पंकज (20 वर्ष) को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लिया है। स्‍वजनों को घटना की जानकारी दी जा चुकी है। जवान बेटे की मौत से परिवार में कोहराम मच गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पीएम मोदी के प्रस्तावित कार्यक्रम से पहले सीएम धामी ने जसवंत ग्राउंड का किया निरीक्षण…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top