Connect with us

शादी में पसरा मातमः उत्तराखंड में यहां बारात में आई बच्ची की मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

शादी में पसरा मातमः उत्तराखंड में यहां बारात में आई बच्ची की मौत, मचा कोहराम…

Uttarakhand News: उत्तराखंड से सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है। ऊधमसिंह नगर जिले के गदरपुर में खुशियां मातम में तब्दील हो गई है। बताया जा रहा है कि यहां निकाह समारोह में आई डेढ़ साल की बच्ची का शव का पानी के टैंक मिला। बच्ची का शव देख परिजनों में कोहराम मच गया।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार गदरपुर में ग्राम मजरा शीला निवासी अहमद हुसैन की बेटी रियाज मीन का रुद्रपुर निवासी जरीफ अहमद के साथ निकाह था। बरात दिनेशपुर मोड़ पर स्थित एक बरात घर में आई थी। इस दौरान एक बच्ची लापता हो गई है। बच्ची के लापता होने से बरात में हड़कंप मच गया। इसके बाद लोग बच्ची की खोज में जुट गये।

यह भी पढ़ें 👉  धामी सरकार जनता के द्वार पर, 452 कैम्पों में 3,56,992 नागरिकों की सहभागिता

बताया जा रहा है कि करीब दो घंटे बाद बरात घर में बने पानी के टैंक में बच्ची का शव उतराता हुआ नजर आया। परिजन आनन फानन उसे टैंक से निकालकर एक निजी अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। सूचना पर थानाध्यक्ष राजेश पांडेय पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ें 👉  सविन बंसल के जनदर्शन में त्वरित फैसले, कई मामलों में मौके पर कार्रवाई…

परिजनों से बच्ची के शव का पोस्टमार्टम कराने के लिए शव को कब्जे में लेना चाहा तो परिजनों ने मना कर दिया। काफी देर बाद परिजन पुलिस के साथ सीएचसी गदरपुर चलने के लिए तैयार हुए। वहां से पोस्टमार्टम के लिए शव को जिला अस्पताल भेज दिया गया। वहीं बच्ची की मौत से निकाह की खुशियां मातम में तब्दील हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top