Connect with us

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले तीन दिन का पूर्वानुमान किया जारी, इन जिलों में अलर्ट…

उत्तराखंड

Weather Update: मौसम विभाग ने अगले तीन दिन का पूर्वानुमान किया जारी, इन जिलों में अलर्ट…

उत्तराखंड में जहां बारिश ने कहर बरसाया है तो वहीं अभी बारिश से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। मौसम विभाग आज राज्य के पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ स्थानों तथा मैदानी इलाकों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। जिसको लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। राज्य में 21 सितंबर तक बारिश के आसार हैं। वहीं कई जगह सड़कें बाधित है।

यह भी पढ़ें 👉  15वें वित्त आयोग से चम्पावत को ₹11.50 करोड़ की सौगात, पंचायतों के विकास को मिलेगी नई गति…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पर्वतीय क्षेत्रों के कुछ इलाकों में मध्यम से भारी बारिश (Heavy Rain in uttarakhand) की संभावना जताई है। इसी के साथ कई जिलों में गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने की भी आशंका है। इसी के तहत मौसम विभाग ने बारिश को लेकर प्रदेश में येलो अलर्ट जारी किया है। 20 सितंबर को राज्य के देहरादून पौड़ी नैनीताल एवं चंपावत जनपदों के कुछ स्थानों तथा पर्वती क्षेत्र के 6 जनपदों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है राज्य के मैदानी क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  बीरों देवल में महावन्याथ देवरा यात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

वहीं 21 सितंबर को उत्तराखंड राज्य के कुमाऊं क्षेत्र के पर्वतीय क्षेत्र के कुछ स्थानों तथा शेष भागों में कहीं-कहीं हल्की से मध्यम वर्षा गरज चमक के साथ हो सकती है बाकी इलाकों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है।गौरतलब है कि पिछले तीन दिन से हो रही मूसलाधार बारिश से पर्वतीय क्षेत्रों में जहां कई रास्ते बंद हो गए वहीं पहाड़ से लेकर मैदान तक जनजीवन प्रभावित हुआ है। मौसम विभाग की माने तो भारी बारिश की एक्टिविटी में अब कुछ कमी आने के आसार हैं।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top