Connect with us

देवप्रयाग में गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत…

उत्तराखंड

देवप्रयाग में गहरी खाई में गिरा वाहन, एक की मौत…

उत्तराखंड में पहाड़ी अंचलों में हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बडे हादसे की खबर टिहरी से आ रही है। बताया जा रहा है कि देवप्रयाग में एक वाहन गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें 👉  गांव-गांव पहुंच रही सरकार, कालसी-नागथात में आयोजित बहुउदेशीय शिविर

मिली जानकारी के अनुसार हादास देवप्रयाग के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि यहां श्रीनगर से हरिद्वार जा रहा वाहन करीब 200 मीटर नीचे खाई में गिर गया। हादसा सुबह चार बजे के आसपास का बताया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। पुलिस को एक ट्रक गहरी खाई में गिरने की सूचना मिली थी, जिसके बाद टीम तत्काल मौके पर पहुंची। टीम ने शव को खाई से निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फिलहाल पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें 👉  शारदा रिवर फ्रंट से बदलेगी चम्पावत की तस्वीर, टनकपुर में ₹300 करोड़ से अधिक योजनाओं का शिलान्यास…

हादसे का कारण कोहरा बताया जा रहा है।  मृतक की पहचान ट्रक चालक जगजीत सिंह (37) पुत्र लखबीर सिंह, निवासी हरदासपुर पीलीभीत उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। जो सितारगंज से गल्ला गोदाम श्रीनगर पौड़ी गढ़वाल का चावल लेकर आ रहा था। हादसे की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी गई है।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top