Connect with us

उत्तराखंडः उच्च शिक्षा में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं की बनाई जाएगी ये आईडी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः उच्च शिक्षा में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं की बनाई जाएगी ये आईडी…

उत्तराखंड में उच्च शिक्षा में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं के लिए बड़ी खबर है। प्रदेश में जल्द ही उच्च शिक्षा में अध्ययनरत सभी छात्र छात्राओं की डिजिटल हेल्थ आईडी बनाई जाएगी। इतना ही नहीं ये भी बताया जा रहा है कि पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा संबंधी विषयों को भी जोड़ा जाएगा ।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि उच्च शिक्षा में गुणवत्ता व छात्र-छात्राओं में नैतिक मूल्यों के विकास के लिए राष्ट्रीय शिक्षा नीति (एनईपी) के तहत विवि पाठ्यक्रम में नैतिक शिक्षा संबंधी विषय शामिल किया जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने डिग्री कॉलेजों में पढ़ रहे छात्र छात्राओं की हेल्थ आईडी अनिवार्य रूप से बनाई जाएगी। ताकि छात्र छात्राओं के स्वास्थ्य से संबंधित जानकारियां ऑनलाइन सुरक्षित रह सकेंगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज मुख्यमंत्री आवास में फिल्म “जलमभूमि” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया

बताया जा रहा है कि सभी छात्र छात्राओं के आयुष्मान कार्ड भी बनाए जाएंगे । जिसके लिए राज्य स्वास्थ्य प्राधिकरण विश्वविद्यालयों के साथ qr-code साझा करेगा। इसके अलावा 23 जनवरी से लेकर 1 माह तक रक्तदान शिविरों का आयोजन होगा। छात्र छात्राओं को स्वैच्छिक रक्तदान के लिए प्रेरित किया जाएगा और यह अभियान सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में 1 महीने तक चलेगा। इसके साथ ही उन्होंने कहा, प्रदेश की उच्च शिक्षा व्यवस्था में एकरूपता लाने के लिए सभी उच्च शिक्षण संस्थानों में एक प्रवेश, एक परीक्षा, एक परिणाम और एक चुनाव कार्य योजना को लागू किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  Comment attirer l'argent | (E-Book, EPUB)
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top