Connect with us

उत्तराखंडः इन अधिकारियों- कर्मियों को मिलेगा मंहगाई भत्ता, आदेश जारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः इन अधिकारियों- कर्मियों को मिलेगा मंहगाई भत्ता, आदेश जारी…

उत्तराखंड में शासन ने परिवहन निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों, संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालकों, परिचालकों को बड़ी सौगात दी है। बताया जा रहा है कि शासन ने इन कर्मियों और अधिकारियों के महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत बढ़ोतरी की है। जिसके आदेश जारी किए गए है। अब इनकी सैलरी बढ़ कर आएगी।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार परिवहन निगम के महाप्रबंधक संचालन दीपक जैन ने महंगाई भत्ता में चार प्रतिशत बढ़ोतरी का आदेश जारी किया है। बताया जा रहा है कि अब निगम के अधिकारियों, कर्मचारियों को एक सितंबर से 38 प्रतिशत के बजाए 42 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा। इतना ही नहीं शासन ने संविदा, आउटसोर्स, विशेष श्रेणी चालक, परिचालक की पारिश्रमिक दरें बढ़ाई हैं। ये बढ़ोतरी महंगाई भत्ते में बढ़ोतरी के हिसाब से की गई है। यह दरें एक सितंबर से लागू होंगी।

यह भी पढ़ें 👉  How To Live The James Bond Lifestyle | Download Ebook

बताया जा रहा है कि रिवहन निगम के कर्मी लंबे समय से महंगाई भत्ता बढ़ाने की मांग कर रहे थे, कर्मियों की मांग को पूरा करते हुए जिसके बाद निगम के निदेशक मंडल की 22वीं बैठक में मानदेय बढ़ोतरी के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई थी।अब इसका आदेश जारी कर दिया गया है। निगम के इस फैसले करीब छह हजार कर्मचारी, अधिकारी लाभान्वित होंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तरायणी मेले की तैयारियों को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न, विभागों को दिए सख्त निर्देश

इतनी हुई बढ़ोतरी

  • मैदानी मार्ग पर चालकों को 3.04 के बजाए 3.12 रुपये प्रति किमी,
  • परिचालकों को 2.57 के बजाए 2.64 रुपये प्रति किमी
  • पर्वतीय मार्गों पर चालकों को 3.55 के बजाए 3.65 रुपये प्रति किमी
  • परिचालकों को 3 के बजाए 3.10 रुपये प्रति किमी
यह भी पढ़ें 👉  Celebrating the Third Place: Inspiring Stories About the Great Good Places at the Heart of Our Communities | Ebook

 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top