Connect with us

उत्तराखंडः गुलदार का आतंक, इन स्कूलों को बंद रखने के दिए गए निर्देश…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः गुलदार का आतंक, इन स्कूलों को बंद रखने के दिए गए निर्देश…

उत्तराखंड के नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। यहां भीमताल क्षेत्र में गुलदार के आतंक देखने को मिल रहा है। गुलदार ने क्षेत्र में तीन दिन में दो लोगों को मौत के घाट उतार दिया है। ऐसे में बड़ा एक्शन लेते हुए जहां गुलदार को आदमखोर घोषित किया गया है तो वहीं पिनरो के तीन विद्यालयों को मंगलवार तक बंद कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि जिसके आदेश जारी किए गए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने मां नन्दा राजजात यात्रा मार्गों के विकास हेतु ₹3.08 करोड़ स्वीकृत किए…

मिली जानकारी के अनुसार भीमताल ब्लॉक की ग्राम पंचायत पिनरों के तोक डोब गांव में शनिवार को तेंदुए के हमले से चारा काट रही पुष्पा देवी की मौत हो गई थी। मलुवाताल, पिनरो, दुदली गावों में गुलदार का आतंक बना हुआ है। रविवार तक तेंदुए को आदमखोर घोषित नहीं किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने विधायक राम सिंह कैड़ा के नेतृत्व में डीएफओ चंद्रशेखर जोशी का घेराव कर वन विभाग के खिलाफ नारेबाजी की।वहीं बाघ के हमले के बाद DM ने क्षेत्र के स्कूल बंद करने जल्द बाघ को पकड़ने के निर्देश दिए है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में जनकल्याणकारी कैम्पों के माध्यम से लाखों नागरिकों को मिला सीधा लाभ

बताया जा रहा है किनैनीताल में बाघ के हमले से महिला की मौत के बाद जिलाधिकारी वंदना सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश जारी किए हैं जहां प्रभागीय बना अधिकारी को जल्द से जल्द भाग को आदमखोर घोषित करके पकड़ने की निर्देश देते हुए क्षेत्र के स्कूलों को बंद रखने के निर्देश दिए हैं साथ ही कानून व्यवस्था के मध्यनजर पुलिस को भी सहयोग करने को कहा गया है। शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने बच्चों की सुरक्षा को देखते हुए पिनरो के दो प्राथमिक विद्यालय और एक इंटरमीडिएट को मंगलवार तक के लिए बंद रखने के निर्देश दिए हैं। गुलदार का आतंक बना रहा तो विद्यालयों को आगे भी बंद किया जाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  हिन्दुस्तान शिखर समागम-उत्तराखण्ड 2026 में मुख्यमंत्री धामी ने गिनाईं सरकार की उपलब्धियां…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top