Connect with us

उत्तराखंडः प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग का ढांचे पुनर्गठि, जानें कितने पद बढ़ें कितने घटे…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग का ढांचे पुनर्गठि, जानें कितने पद बढ़ें कितने घटे…

उत्तराखंड शासन से जुड़ी बड़ी खबर है। बताया जा रहा है शासन ने प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के ढांचे को पुनर्गठित कर दिया गया है। जिसमें दो पद हटाते हुए 13 नए पदों का सृजन किया गया है। जिसके आदेश भी जारी किए गए है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस सेवा संवर्ग के ढांचे को पुनर्गठित किए जाने को लेकर उत्तराखंड के पुलिस महानिरीक्षक, कार्मिक की ओर से शासन को 8 फरवरी 2022 को पत्र भेजा गया था. जिस पर विचार करने के बाद प्रांतीय पुलिस सेवा संवर्ग के ढांचे को पुनर्गठित करने पर सहमति जता दी है। जिस पर अब अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नए ढांचे के आदेश जारी कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

बताया जा रहा है कि जारी किए गए आदेश में लिखा है कि 145 पद सृजित थे, जिसमें से दो पद हटाते हुए 13 नए पदों का सृजन किया गया हैइस पर राज्यपाल ने भी सहमति जता दी है। इसमें महानिदेशक के सहायक के लिए एक पद और सहायक पुलिस महानिरीक्षक, पीएसी के लिए एक पद सृजित किया गया है.।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने छात्र कौशल संवर्धन हेतु ‘लैब ऑन व्हील्स’ को किया फ्लैग ऑफ… 

वहीं सहायक पुलिस महानिरीक्षक, प्रशिक्षण पीएचक्यू के लिए एक पद ,अपर पुलिस अधीक्षक, एसटीएफ देहरादून के लिए एक पद ,अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर नैनीताल के लिए एक पद, अपर पुलिस अधीक्षक, सतर्कता सेक्टर देहरादून के लिए एक पद , एएसपी, यातायात देहरादून के लिए एक पद सृजित किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  मक्कूमठ में महिला सशक्तिकरण की नई कहानी, ग्रोथ सेंटर से बदली आजीविका

एएसपी, यातायात, अपराध हरिद्वार के लिए एक पद, एएसपी हल्द्वानी के लिए एक पद ,एएसपी काशीपुर के लिए एक पद ,उप प्रधानाचार्य, पीटीसी नरेंद्रनगर के लिए एक पद, एएसपी यातायात निदेशालय के लिए एक पद सृजित किया गया है.पुलिस उपाधीक्षक यातायात/लाइन, साइबर सेल देहरादून के लिए एक पद और पुलिस उपाधीक्षक यातायात/लाइन, साइबर सेल हरिद्वार के लिए एक पद सृजित किया गया है।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top