Connect with us

लेह में ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड के जवान का निधन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

उत्तराखंड

लेह में ड्यूटी पर तैनात उत्तराखंड के जवान का निधन, परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल…

देवभूमि वीरो की भूमि है। प्रदेश के जवान मातृभूमि की रक्षा के लिए दिन रात तैनात रहते है। इस बीच सरहद से उत्तराखंड के लिए बूरी खबर आ रही है। प्रदेश का जवान लेह में ड्यूटी के दौरान देशभूमि को प्यारा हो गया। बताया जा रहा है कि सेना के जवान धर्मेंद्र गंगवार (Lalkuan army jawan Dharmendra Gangwar) ध का ड्यूटी के दौरान निधन हो गया है। जवान की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है तो वहीं परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री धामी ने शनिवार को 8वें ज्योतिष महाकुम्भ के कार्यक्रम में प्रतिभाग किया

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार नैनीताल जिले के लालकुआं के निवासी जवान धर्मेंद्र गंगवार (jawan Dharmendra Gangwar passed away) ने लेह में अंतिम सांस ली है। बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक के कारण हुआ है। धर्मेंद्र गंगवार साल 2003 मई में हल्द्वानी एएमई कोर सेंटर से भारतीय सेना में भर्ती हुए थे। उनके परिवार में उनके पत्नी मीरा गंगवार, बड़ा बेटा आर्यन (11) जो कक्षा 5 में पढ़ता हैं और छोटा बेटा युग जो 7 साल का है। जवान की मौत की खबर से बच्चों और परिजनों का बुरा हाल है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्य सचिव ने राज्य में तकनीकी शिक्षा की बेहतरी के लिए प्रयास करने के दिए निर्देश…

बताया जा रहा है कि धर्मेंद्र गंगवार का परिवार लालकुआं के वॉर्ड नबंर-2 गांधीनगर में रहता है। वह भारतीय सेना के एएमई विभाग के पद पर थे। इन दिनों उनकी ड्यूटी लेह में थी। बताया जा रहा है कि ड्यूटी के दौरान ही शुक्रवार रात को धर्मेंद्र गंगवार हार्ट अटैक आया (Dharmendra Gangwar passed away of heart attack). धर्मेंद्र गंगवार के साथियों को उन्हें हॉस्पिटल ले जाने का समय भी नहीं मिला, उससे पहले ही उन्होंने दम तोड़ दिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भरत मंदिर ऋषिकेश में आयोजित वसंतोत्सव 2026 मैथिली ठाकुर नाइट में हुए सम्मिलित

धर्मेंद्र गंगवार के निधन की खबर मिलते ही उनके परिवार के कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। बताया जा रहा है कि मृतक जवान का पार्थिव शरीर कल दोपहर एक बजे लालकुआं लाया जाएगा। पहले पार्थिक शरीर दोपहर बाद पन्तनगर एयरपोर्ट पहुंचेगा। इसके बाद पार्थिक शरीर को घर लाया जाएगा, जहां अंतिम दर्शन के बाद उनका अंतिम संस्कार किया जाएगा।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top