Connect with us

उत्तराखंडः बेटे की खबर सुन बूढ़ी मां के भी निकले प्राण, परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः बेटे की खबर सुन बूढ़ी मां के भी निकले प्राण, परिवार में मचा कोहराम…

उत्तराखंड में एक ऐसा मामला सामने आया है जिसे सुन हर कोई सकते में आ गया है। जिसने मंजर देखा वो अपने आंसू रोक नहीं पाया।  मामला हरिद्वार के रूड़की का है। यहां एक युवक की बुखार से मौत हो गई । बेटे की खबर जब वृद्ध मां को मिली तो बेटे के गम में उनकी भी सांसे थम गईं। कुछ ही पलों में मां-बेटे की मौत से घर में कोहराम मच गया। जब मां-बेटे की चिताएं एक साथ जलीं तो हर किसी की आंखें नम हो गईं।

यह भी पढ़ें 👉  सीएम पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर IAS अधिकारियों की अनौपचारिक बैठक आयोजित

मिली जानकारी के अनुसार मामला रुड़की बेहडेकी सैदाबाद गांव का है। बताया जा रहा है कि यहां संदीप कुमार (34) पुत्र नोम्मा सिंह परिवहन पुलिस में तैनात थे। वह पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित चल रहे थे। संदीप की हालत बिगड़ते देख उन्हें देहरादून के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। परिजनों ने बेटे की मौत की खबर बूढ़ी मां करेशनी देवी (70) को नहीं दी। लेकिन जब बेटे के शव को अंतिम संस्कार के लिए घर लाए तो मां बेटे की मौत का सदमा बर्दाश्त नहीं कर पाई और कुछ ही देर में प्राण त्याग दिए। जिससे मौके पर कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  If We Were Giants : Download Free Books

बताया जा रहा है कि परिवार में मां और बेटे की एक साथ मौत की खबर मिलते ही गांव में मातम छा गया। इससे पूर्व भी बेहडेकी गांव में संदिग्ध बुखार से दो मौत हो चुकी है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में आकर बुखार से पीड़ित लोगों के खून के नमूने लिए थे। इस समय भी गांव में छह लोग डेंगू से पीड़ित बताए जा रहे हैं। उनका उपचार निजी नर्सिंग होम में चल रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  Jokes and Their Relation to the Unconscious : Free eBooks

 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top