Connect with us

उत्तराखंडः संविदा के आधार पर इन पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः संविदा के आधार पर इन पदों पर निकली सीधी भर्ती, जानें आवेदन की पूरी जानकारी…

उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी में कई पदों पर संविदा भर्ती निकली है। इस भर्ती के लिए कोई एग्जाम नहीं होगा। बल्कि सीधे साक्षात्कार  से भर्ती हो सकेगी। बताया जा रहा है कि उत्तराखण्ड राज्य के राजकीय संस्कृत विद्यालयों / महाविद्यालयों में पूर्णतः अस्थायी व्यवस्था / संविदा के आधार पर वर्ष 2024-25 के शैक्षणिक सत्र हेतु योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र एवं अभिलेखों के साथ साक्षात्कार में शामिल होने का अनुरोध किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  पिथौरागढ़ को मिला आधुनिक क्रिकेटमैदान, खिलाड़ियों संग मैदान में उतरे मुख्यमंत्री धामी…

बताया जा रहा है कि  इस भर्ती के लिए अभ्यर्थी की आयु दिनांक 31.03.2024 को 42 वर्ष से अधिक व 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। उम्मीदवार आवेदन पत्र उत्तराखण्ड संस्कृत शिक्षा निदेशालय, रानीपुरझाल हरिद्वार से / उत्तराखण्ड संस्कृत अकादमी की वेबसाइट से भी प्राप्त कर सकते हैं। पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र एवं सभी दस्तावेजों के साथ साक्षात्कार स्थल पर दिनांक 06.03.2024 को प्रातः 11:00 बजे से उपस्थित होना होगा।

यह भी पढ़ें 👉  एमडीडीए कॉलोनी चंदर रोड की समस्याओं को लेकर पूर्व मंत्री ने दिया ज्ञापन…

साक्षात्कार के समय पूर्णतः भरे हुए आवेदन पत्र, के साथ ही समस्त अभिलेखों की स्वप्रमाणित छायाप्रतियां जमा कराया जाना अनिवार्य होगा। अधिक विवरण हेतु अकादमी की वेबसाइट www.uksa.ac.in देखें।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में इंफ्रास्ट्रक्चर को नई दिशा, सीएम धामी ने PWD का 5 वर्षीय मास्टर प्लान किया जारी…

 

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top