Connect with us

उत्तराखंडः दो वाहनों की आमने की भिड़ंत में भाजपा नेता की मौत, पत्नी-बच्चे घायल…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः दो वाहनों की आमने की भिड़ंत में भाजपा नेता की मौत, पत्नी-बच्चे घायल…

उत्तराखंड से बड़े हादसे की खबर आ रही है। बताया जा रहा है यहां हरिद्वार में दो वाहनों की आमने की भिंडत में भाजपा नेता की मौत हो गई है। जबकि पत्नी व बच्चे गंभीर घायल हो गए। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है। जबकि मृतक के शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। वहीं ट्रक चालक ट्रक छोड़ मौके से फरार हो गया। पुलिस ने ट्रक कब्जे में ले लिया।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने की कुंभ मेला-2027 की तैयारियों की समीक्षा…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा हरिद्वार में धनोरी के समीप हुआ है। बताया जा रहा है कि बुधवार को भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष परिवार सहित जा रहे थे, तभी उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। रिपोर्टस की माने तो बहादराबाद से धनोरी की ओर जा रहे ट्रक एवं धनोरी की ओर से आ रही भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष की कार की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। इस हादसे में जिलाध्यक्ष की मौत हो गई। हादसे से मौके पर हड़कंप मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।  सूचना पर पहुंची बहादराबाद पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से जिला अस्पताल और बहादराबाद के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां  डॉक्टर ने भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय कुमार (45) को मृत घोषित कर दिया। पत्नी सुमन देवी और बेटा अभिजीत सिंह 12 वर्ष जिला अस्पताल में भर्ती है, सुमन देवी की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। बेटी तनुश्री 15 वर्ष, जया मेक्सवैल बहादराबाद में भर्ती है।

यह भी पढ़ें 👉  जौलीग्रांट एयरपोर्ट पर मुख्यमंत्री धामी ने केंद्रीय रक्षा मंत्री व अन्य गणमान्य नेताओं का किया स्वागत…
Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top