Connect with us

उत्तराखंडः रात में खाना खाकर सोया सेना का जवान, सुबह मिला मृत, पसरा मातम…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः रात में खाना खाकर सोया सेना का जवान, सुबह मिला मृत, पसरा मातम…

उत्तराखंड के खटीमा से दुःखद खबर आ रही है। यहां चारूबेटा गांव में सेना के एक जवान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। बताया जा रहा है जवान दो दिन पहले ही 45 दिन की छुट्टी पर घर आया था। इस बीच आज सुबह जवान अपने घर में मृत मिला है। जवान की मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। गांव में मातम पसरा हुआ है।

यह भी पढ़ें 👉  The Exceptionally Simple Theory of Sketching: Easy to Follow Tips and Tricks to Make your Sketches Look Beautiful - Epubs

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सीमांत खटीमा के चारूबेटा गांव के पहाड़ी कॉलोनी निवासी सेना के जवान मोहन सिंह गुरुंग जम्मू कश्मीर के राजौरी सेक्टर में तैनात थे। वह वो साल 2018 में गोरखा राइफल में भर्ती हुए थे और दो दिन पहेल ही 45 दिन की छुट्टी पर घर आए थे। बताया जा रहा है कि बीती रात जवान खाना खाकर सोया था। लेकिन आज सुबह वो अपने कमरे में मृत मिला। जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम ने किया EVM–VVPAT वेयरहाउस का निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुरूप त्रैमासिक निरीक्षण

बताया जा रहा है कि जवान को अचेत हालत में अस्पताल में भर्ती पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस ने जवान मोहन सिंह के शव को कब्जे में लेकर पीएम की कार्रवाई के लिए भेज दिया है। अब पीएम रिपोर्ट आने के बाद जवान की मौत का कारण पता लग पाएगा।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top