Connect with us

उत्तराखंडः अगले तीन दिन प्रदेश में प्री मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंडः अगले तीन दिन प्रदेश में प्री मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट…

उत्तराखंड में झमाझम बारिश हो रही है। बारिश से जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। बारिश से जहां तापमान में भारी गिरावट आ गई है। वहीं मौसम विभाग ने कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। अगले तीन दिन प्रदेश में प्री मानसून की बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। लोगों से सावधानी बरतने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  ऋषिकेश में पहाड़ की नारी देश की शक्ति कार्यक्रम का भव्य आयोजन…

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार प्रदेश में मैदान से लेकर पहाड़ तक बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने इसे  प्री मानसून की एक्टिविटी बताई है। बताया जा रहा है कि 25 जून को उत्तराखंड में मानसून प्रवेश करेगा जिसके बाद पहाड़ से लेकर मैदान तक जमकर बादल बरसेंगे। राज्य के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ तेज बारिश की संभावना है वहीं मैदानी इलाकों में भी कहीं कहीं हल्की बारिश होगी जिसको लेकर 24 जून तक ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  कुम्भ मेला-2027 के कार्यो के साथ ही प्रदेश की विभिन्न विकास योजनाओं की वित्तीय स्वीकृति…

वहीं कुछ क्षेत्रों में 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की भी संभावना है। इसके अलावा राज्य के देहरादून टिहरी पौड़ी हरिद्वार और उत्तरकाशी जिले में कहीं-कहीं तेज बारिश की संभावना को लेकर येलो अलर्ट भी जारी किया गया है। वहीं सुबह से हो रही बारिश से बागेश्वर जिले के कपकोट तहसील में सरयू नदी में एकाएक जलस्तर बढ़ गया है। नदी में तख्ते बालियां बहकर आने लगी। कपकोट मोटर मार्ग पर कभड़ भ्योल के समीप पत्थर गिरने लगे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  वित्तीय वर्ष 2026–27 का बजट पेश करने विधानसभा पहुंचे मुख्यमंत्री धामी…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top