Connect with us

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर यूकेडी करेगी इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन…

उत्तराखंड

उत्तराखंड स्थापना दिवस पर यूकेडी करेगी इन मुद्दों को लेकर प्रदर्शन…

देहरादून। आगामी नौ नवम्बर को उत्तराखंड स्थापना दिवस के अवसर मे यूकेडी के सभी कार्यकर्ता अपने अपने जिला एवं नगर मुख्यालय में रैली या जुलूस की शक्ल में सभी सदस्यों के साथ जाकर जिलाधिकारी/उप जिलाधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट/तहसीलदार कार्यालय में जमा होकर नारेबाजी करेंगे।

इसके साथ ही उत्तराखंड के वर्तमान जंगल रज  सरीखे घटनाक्रम  (अंकिता जघन्य हत्याकांड, UKSSSC, पूर्व एवं वर्तमान विधानसभा अध्यक्षों द्वारा अपने पद के दुरुपयोग करने संबंधित कृत्य ) की सीबीआई जांच करने हेतु ज्ञापन महामहिम राष्ट्रपति के नाम प्रेषित करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  La Somme et le reste - [EPUB-PDF]

यूकेडी के केंद्रीय मीडिया प्रभारी शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि दल के केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी ने पार्टी के सभी केंद्रीय व जिला स्तरीय पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को निर्देश जारी कर दिये गये हैं।

यूकेडी नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करने मे नाकाम साबित हुई है। सरकार के खिलाफ  चौतरफा आक्रोश है। सेमवाल ने कहा कि यह सरकार ओल्ड पेंशन स्कीम से लेकर गोल्डन कार्ड तक का मसला हल करने मे नाकाम साबित हुई है । यह सरकार कर्मचारी विरोधी है।

यह भी पढ़ें 👉  Your Brain Is (Almost) Perfect: How We Make Decisions | Free Reads

भर्ती घोटालों के जिम्मेदारों के खिलाफ भी सरकार बचा रही है। यही कारण है कि सभी आरोपी लोअर कोर्ट से ही जमानत पा जा रहे हैं। सरकार बेरोजगार विरोधी है।अंकिता, ममता बहुगुणा और केदार भंडारी हत्याकांड को लेकर भी सेमवाल ने सरकार के खिलाफ आक्रोश व्यक्त करते सरकार को महिला विरोधी करार दिया।इन सभी अराजकता के खिलाफ नौ नवम्बर को सभी जगह यूकेडी कार्यकर्ता विरोध प्रदर्शन  करेंगे  और  ज्ञापन देंगे।

यह भी पढ़ें 👉  Legenden om Sally Jones | Gratis böcker att utforska
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top