Connect with us

देहरादून-मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोग थे सवार…

उत्तराखंड

देहरादून-मसूरी रोड पर दर्दनाक हादसा, खाई में गिरा वाहन, सात लोग थे सवार…

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसों का सिलसिला थम नहीं रहा है। बड़े हादसे की खबर देहरादून-मसूरी रोड से आ रही है। यहां मसूरी झील के पास एक फॉर्च्यूनर कार गहरी खाई में गिर गई। कार में सात लोग सवार थे। जो गंभीर घायल हो गए है।

यह भी पढ़ें 👉  Your Brain Is (Almost) Perfect: How We Make Decisions | Free Reads

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार पर्यटक मसूरी घूमने जा रहे थे। लेकिन भट्टा फॉल के पास अनियंत्रित होकर वाहन खाई में गिर गया। बताया जा रहा है कि कार में 7 लोगों में से 2 महिलाएं, 4 पुरुष और एक दो साल का बच्चा मौजूद थे। जो घायल हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम मौके पर पहुंची। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  Wintering: The power of rest and retreat in difficult times | Epub

बताया जा रहा है कि कार चालक कमल खान देहरादून का रहने वाला है बाकी अन्य लोग यूपी फर्रुखाबाद के रहने वाले हैं। यह लोग सुबह के समय देहरादून से टैक्सी लेकर मसूरी घूमने के लिए आ रहे थे लेकिन रास्ते में ही हादसा हो गया है।

यह भी पढ़ें 👉  राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रुद्रप्रयाग को ‘स्टेट बेस्ट इलेक्ट्रोरल प्रैक्टिसेज अवॉर्ड–2026’ से नवाजा गया
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top