Connect with us

इस साल ऐसे होंगी सीबीएसई बोर्ड परिक्षाएं, जानिए एग्जाम अपडेट…

उत्तराखंड

इस साल ऐसे होंगी सीबीएसई बोर्ड परिक्षाएं, जानिए एग्जाम अपडेट…

CBSE Board Update: सीबीएसई बोर्ड ने 10वीं,12वीं के छात्र-छात्राओं के लिए जरूरी ऐलान किया है। बोर्ड ने 10वीं, 12वीं की कांपियों की रीवैल्यूएशन डेट की भी घोषणा कर दी हैं। साथ ही शैक्षणिक सत्र 2022- 2023 के लिए 10वीं, 12वीं की परीक्षाओं को लेकर भी बड़ा अपडेट दिया है। बताया जा रहा है कि इस बार बोर्ड परिक्षाओं का आयोजन फरवरी में किया जाएगा। इसके साथ ही साल में केवल एक बार वार्षिक परीक्षा का आयोजन होगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री से की शिष्टाचार भेंट, दी होली की शुभकामनाएं…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार इस साल यानी कि 2023 में 10वीं, 12वीं की बोर्ड परीक्षाएं अपने पुराने पैर्टन के आधार पर की जाएंगी। बोर्ड शैक्षणिक सत्र 2023 के लिए 10वीं, 12वीं की परीक्षाएं अब साल में दो नहीं बल्कि एक बार आयोजित करेगा।सीबीएसई 10वीं, 12वीं के वे छात्र- छात्राएं जो साल 2023 की बोर्ड परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वे cbseacademic.nic.in पर जाकर स्टडी मैटेरियल जैसे सैंपल पेपर, क्वैश्चन पेपर, मार्किंग स्कीम और क्वैश्चन बैंक को डाउनलोड कर सकते हैं। हालांकि यह भी निर्धारित समय पर पोर्टल पर रिलीज किया जाएगा। सैंपल पेपर की तैयारी से छात्रों को बोर्ड परीक्षा में पूछे जाने वाले प्रश्नों के पैटर्न और टाइप के बारे में अच्छी जानकारी मिलेगी।

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर के सीमावर्ती गांवों को मिलेगा बाढ़ से स्थायी सुरक्षा कवच…

गौरतलब है कि, साल 2021 में आई कोविड-19 संक्रमण की दूसरी लहर के चलते सीबीएसई बोर्ड परीक्षाओं को दो टर्म में कराने का फैसला लिया था। इसके अनुसार इस साल के लिए बोड ने दोनों कक्षाओं की परीक्षाएं दो टर्म में कराई थीं, जिसमें पहले में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे गए थे, जबकि सेकेंड टर्म में विशेषणात्मक सवाल पूछे गए थे। वहीं फर्स्ट सेमेस्टर के एग्जाम नवंबर-दिसंबर में और सेकेंड के अप्रैल- मई में हुए थे, लेकिन बोर्ड ने अब पुराने पैटर्न पर लौटने का फैसला किया है।

यह भी पढ़ें 👉  धामी मंत्रिमंडल का विस्तार, पांच नए मंत्रियों ने ली शपथ…
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top