Connect with us

उत्तराखंड से चलने वाली ये ट्रेनें आठ दिन रहेंगी प्रभावित, देखें लिस्ट…

उत्तराखंड

उत्तराखंड से चलने वाली ये ट्रेनें आठ दिन रहेंगी प्रभावित, देखें लिस्ट…

Railway Update: रेलयात्रियों के लिए जरूरी खबर है। अगर आप रेल का सफर करने की सोच रहे है। तो जान ले की आठ दिन कई ट्रेनें प्रभावित रहने वाली है। इसलिए सफर करने से पहले ट्रेन का ये चार्ट जरूर देख लें। बताया जा रहा है कि 23 फरवरी से 2 मार्च तक चलने वाले इंटरलाकिंग के काम में मंडल से संचालित ट्रेनों के मार्ग बदले गए है।  जबकि कुछ ट्रेनों को बीच में रोककर चलाया जाएगा।

बताया जा रहा है कि ऋषिकेश, हरिद्वार व देहरादून से बांद्रा समेत अन्य दूर दराज के लिए संचालित ट्रेनों को बदले रूट से चलाया जाएगा।  कुछ गाड़ियां देरी से चलाई जाएंगी। प्रयागराज से चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस 26 से 28 फरवरी को मेरठ तक जाएंगी। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ-सहारनपुर सेक्शन पर देवबंद-रुड़की नई लाइन और देवबंद स्टेशन पर नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके लिए रेलवे ने 23 फरवरी से दो मार्च तक ब्लॉक लिया है। जिस वजह से सहारनपुर-दिल्ली सुपरफास्ट, जालंधर इंटरसिटी एक्सप्रेस(सुपर) सहित चार ट्रेनें निरस्त रहेगी।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री ने दिया विभिन्न विकास योजनाओं के लिए ₹ 508 करोड़ की धनराशि का अनुमोदन

ये है लिस्ट

  • गाड़ी संख्या 22917 ( बांद्रा टर्मिनस -हरिद्वार ) JCO दिनांक 22.02.2023, 01.03.2023 को परिवर्तित मार्ग निज़ामुद्दीन-तिलक ब्रिज-दिल्ली शहादरा-नोली –शामली –टपरी होकर हरिद्वार जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 14309 ( उज्जैन –देहरादून ) JCO दिनांक 22.02.2023 को 70 मिनट JCO दिनांक 23.02.2023 को 100 मिनट JCO दिनांक 01.03.2023 को 30 मिनट मोदीनगर –मुज्जफरनगर मार्ग में विलम्ब से संचालित की जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 14304 ( हरिद्वार –दिल्ली ) JCO दिनांक 23.02.2023, 24.02.2023, 25.02.2023, 26.02.2023, 01.03.2023, 02.03.2023 को परिवर्तित मार्ग टपरी –शामली-दिल्ली शाहदरा होकर दिल्ली जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 14304 ( हरिद्वार –दिल्ली ) JCO दिनांक 27.02.2023 , 28.02.2023 को निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या19565 ( ओखा –देहरादून ) JCO दिनांक 24.02.2023 को परिवर्तित मार्ग नई दिल्ली –तिलक ब्रिज-दिल्ली शहादरा-नोली –शामली –टपरी होकर देहरादून जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 14317 ( इंदौर-देहरादून ) JCO दिनांक 25.02.2023 को 110 मिनट मोदीनगर –मुज्जफरनगर मार्ग में विलम्ब से संचालित की जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 14317 ( इंदौर-देहरादून ) JCO दिनांक 26.02.2023 को परिवर्तित मार्ग हजरत निज़ामुद्दीन –तिलक ब्रिज-दिल्ली शहादरा-नोली –शामली –टपरी होकर देहरादून जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 14511 ( प्रयाग राज संगम –सहारनपुर ) JCO दिनांक 26.02.2023, 27.02.2023 को मेरठ सिटी तक ही जाएगी I मेरठ सिटी तथा सहारनपुर के मध्य गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 14512 ( सहारनपुर- प्रयागराज संगम ) JCO दिनांक 27.02.2023, 28.02.2023 को सहारनपुर स्टेशन के स्थान पर मेरठ सिटी से संचालित की जाएगी.मेरठ सिटी तथा सहारनपुर के मध्य गाड़ी निरस्त रहेगी।
  • गाड़ी संख्या 18477( पुरी- योग नगरी ऋषिकेश ) JCO दिनांक 25.02.2023, 26.02.2023 को परिवर्तित मार्ग हजरत निज़ामुद्दीन –तिलक ब्रिज-दिल्ली शहादरा-नोली –शामली –टपरी होकर योग नगरी ऋषिकेश जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 18477( पुरी- योग नगरी ऋषिकेश ) JCO दिनांक 27.02.2022 को 40 मिनट मुज्जफरनगर स्टेशन से विलम्ब से संचालित की जाएगी I12. गाड़ी संख्या 22660 ( योग नगरी ऋषिकेश- कोच्चुवेली ) JCO दिनांक 27.02.2023 को परिवर्तित मार्ग अम्बाला केंट-पानीपत – नई दिल्ली- हजरत निज़ामुद्दीन होकर कोच्चुवेली जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 12055 ( नई दिल्ली – देहरादून ) JCO दिनांक 27.02.2023, 28.02.2023 को नई दिल्ली स्टेशन से 40 मिनट विलम्ब से संचालित की जाएगी तथा 70 मिनट मोदीनगर –मुज्जफरनगर मार्ग में विलम्ब से संचालित की जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 19020 (हरिद्वार – बांद्रा टर्मिनस ) JCO दिनांक 27.02.2023, 28.02.2023 को हरिद्वार स्टेशन से परिवर्तित समय 17:10 बजे संचालित की जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 19020 (हरिद्वार – बांद्रा टर्मिनस ) JCO दिनांक 01.03.2022 को टपरी स्टेशन से 60 मिनट विलम्ब से संचालित की जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 12911 (वलसाड –हरिद्वार ) JCO दिनांक 28.02.2023 को परिवर्तित मार्ग हजरत निज़ामुद्दीन –तिलक ब्रिज-दिल्ली शहादरा-नोली –शामली –टपरी होकर हरिद्वार जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 19032 ( योग नगरी ऋषिकेश –अहमदाबाद ) JCO दिनांक 27.02.2023, 28.02.2023 को योग नगरी ऋषिकेश स्टेशन से परिवर्तित समय 16.25 बजे संचालित की जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 12171 (लोक मान्य तिलक – हरिद्वार ) JCO दिनांक 27.02.2023 को परिवर्तित मार्ग हजरत निज़ामुद्दीन –तिलक ब्रिज-दिल्ली शहादरा-नोली –शामली –टपरी होकर हरिद्वार जाएगी।
  • गाड़ी संख्या 14310 (देहरादून –उज्जैन ) JCO दिनांक 28.02.2023 को परिवर्तित मार्ग टपरी- शामली- दिल्ली शहादरा- तिलक ब्रिज- हजरत निज़ामुद्दीन मार्ग से होकर उज्जैन जाएगी।
यह भी पढ़ें 👉  Luces de bohemia | Libros pdf

 

 

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top