Connect with us

नैनीताल में 7 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी…

उत्तराखंड

नैनीताल में 7 अक्टूबर को रहेगी छुट्टी, आदेश जारी…

उत्तराखंड में नैनीताल से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि यहां शासन ने स्थानीय अवकाश को लेकर आदेश जारी किया है। नैनीताल जिले में श्राद्ध को लेकर अब शनिवार को अवकाश घोषित किया गया है। वहीं इससे पहले उधमसिंह नगर में शासन ने अनवष्टका (नवमी श्राद्ध) सहित अन्य तीन अवसरों पर अवकाश घोषित किया था।

यह भी पढ़ें 👉  Imagining the Tenth Dimension: A New Way of Thinking about Time and Space - Download Free

जारी आदेश में लिखा है कि  शासन द्वारा  बैंक / कोषागार / उपकोषागारों को छोड़कर जनपद नैनीताल के सभी कार्यालय / संस्थानों में दिनांक 06 अक्टूबर 2023 को अष्टका ( अष्टका श्राद्ध पक्ष) का स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। त्रुटिवश उक्त आदेश में दिनांक 06 अक्टूबर, 2023 को शनिवार अंकित हो गया है। जनपद नैनीताल में अष्टका दिनांक 06.10.2023 (शुक्रवार) को घोषित स्थानीय अवकाश को निरस्त करते हुए अनवष्टका (नवमी श्राद्ध) दिनाँक 07.10.2023 (शनिवार) को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। शेष आदेश यथावत रहेगा।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने की जनपद बागेश्वर के विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा

वहीं इससे पहले उधमसिंह नगर में शनिवार सात अक्टूबर अनवष्टका (नवमी श्राद्ध) , दशहरा 23 अक्टूबर  एवं बुधवार 15 नवंबर भैय्या दूज को अवकाश घोषित किया है। यह अवकाश बैंकों, कोषागार व उपकोषागारों में प्रभावी नहीं होंगे। इसके आदेश जारी किए गएथे।

यह भी पढ़ें 👉  एम्स ऋषिकेश के केन्द्रीय पुस्तकालय में बुद्धवार को तीन दिवसीय मेडिकल पुस्तक प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top