Connect with us

मौसम: आज ऐसे रहेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ी ठंड…

उत्तराखंड

मौसम: आज ऐसे रहेगा मौसम, पहाड़ से लेकर मैदान तक बढ़ी ठंड…

मौसम: उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के चलते पारा लुढ़क गया है। पहाड़ से मैदान तक ठंड बढ़नी शुरू हो गई है हालांकि आज भी मौसम विभाग ने भारी बारिश का अलर्ट किया हुआ है। मौसम विभाग का अलर्ट उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बुधवार 12 अक्तूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग का अलर्ट है।

उत्तराखंड के पर्वतीय इलाकों में बुधवार 12 अक्तूबर को बारिश के साथ ओलावृष्टि की भी आशंका जताई गई। मौसम विभाग ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। इसके अलावा 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना है। मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून के पूर्वानुमान के अनुसार, 12 अक्तूबर उत्तराखंड के पर्वतीय जनपदों में कहीं-कहीं आकाशीय बिजली चमकने के साथ ही तेज बारिश और ओलावृष्टि की आशंका है।इसे देखते हुए बुधवार के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। 13 और 14 अक्तूबर को पर्वतीय जिलों में कहीं कहीं हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मैदानी जिलों में मौसम साफ रहेगा। तीनों दिन उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर और पिथौरागढ़ जिले के अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की से मध्यम से बर्फबारी होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  टोली बैठक मे शाह ने की संगठन के प्रमुख नेताओं से चर्चा की…

हालांकि 13 अक्तूबर के बाद किसी तरह का अलर्ट नहीं है। 15 अक्तूबर से राज्य में मौसम साफ रहने की संभावना है। मंगलवार को पुरोला, अल्मोड़ा, चकराता, केदारनाथ, गौचर आदि इलाकों में अच्छी बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, देहरादून में बुधवार को बादल छाए रहेंगे। हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है।

यह भी पढ़ें 👉  रेस्टोरेंट पहुंचकर मुख्यमंत्री ने लिया गैस आपूर्ति का जायजा…

बारिश के कारण देहरादून में अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की गइ है। मंगलवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 27.8 रहा, जो सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस कम है। न्यूनतम तापमान 20.6 डिग्री सेल्सियस रहा। दून में दो एमएम बारिश भी रिकॉर्ड की गई।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम की संस्तुति पर उप निबंधक ऋषिकेश निलंबित, मुख्यालय संबद्ध
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top