Connect with us

उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में फिर करवट लेगा मौसम, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम का हाल…

उत्तराखंड में जहां गर्मी रिकॉर्ड तोड़ रही है वहीं राहत भरी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में एक बार फिर मौसम करवट लेने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेशभर में अगले तीन दिन कई जगह बारिश व तेज गर्जना के आसार जताए हैं। मौसम विभाग ने 3 दिन तक बारिश, ओलावृष्टि के साथ तेज आंधी चलने की चेतावनी जारी की है। 25 मई तक उत्तराखंड में येलो और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  माघ खिचड़ी भोज में शामिल हुए मुख्यमंत्री धामी, खड़ी होली की धुनों पर झूमा टनकपुर…

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने प्रदेश में 23 से 26 मई तक के लिए बारिश, गर्जना और बिजली चमकने का अलर्ट जारी किया है। इसमें 24 और 25 मई को बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच कहीं-कहीं बारिश व तेज गर्जना, बिजली चमकने के साथ 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती है। जबकि, अगले दो दिन प्रदेश में कहीं-कहीं ओलावृष्टि, झक्कड़ और गर्जना के साथ बिजली चमकने की आशंका जताई गई है। जिसे देखते हुए लोगों से हुए सतर्क रहने की अपील की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  कुंभ मेला 2027 की तैयारियों की मुख्यमंत्री ने की समीक्षा…

बताया जा रहा है कि  अगले 24 घंटे में एक बार फिर देश के अधिकांश राज्यों के मौसम में बदलाव आने वाला है। मंगलवार को एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने जा रहा है, जिससे कई राज्यों में बारिश और आंधी का दौर देखने को मिल सकता है। जिसे देखते हुए पुलिस ने चारधाम यात्रियों से सावधानी बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें 👉  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत से की शिष्टाचार भेंट, कुशलक्षेम जाना
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top