Connect with us

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर लेने वाला है करवट, इस दिन से हो सकती है बारिश…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर लेने वाला है करवट, इस दिन से हो सकती है बारिश…

Weather Update: उत्तराखंड में मौसम एक बार फिर करवट लेने वाला है। बताया जा रहा है कि प्रदेश में जहां पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में हल्की गरमाहट महसूस होने लगी है। वहीं एक बार फिर बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। मौसम विभाग ने अगले चार दिन का मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके तहत कई जिलों में भारी बारिश का अलर्ट का रेड अलर्ट जारी किया गया है। चोटियों पर भारी हिमपात की चेतावनी जारी की गई है। निचले क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी संभव है। आइए जानते है कहां कैसा रहने वाला है मौसम…

यह भी पढ़ें 👉  टनकपुर में बनेगा मीडिया सेंटर, गेस्ट हाउस और कम्यूनिटी हॉल; ₹14.24 करोड़ मंजूर…

मिली जानकारी के अनुसार मौसम विभाग ने पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने के चलते 18 फरवरी से प्रदेश का मौसम बदलने का अनुमान जताया है। राज्य के उत्तरकाशी,रुद्रप्रयाग, चमोली, बागेश्वर तथा पिथौरागढ़ जनपदों के 3500 मीटर की ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है। साथ ही 19 फरवरी को अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में वर्षा और बर्फबारी की संभावना जताई है। वहीं 20 फरवरी को राज्य के जनपदों में 2500 मीटर या अत्यधिक ऊंचाई वाले क्षेत्र में हल्की से मध्यम वर्षा और बर्फबारी होने की संभावना जताई गई है।

यह भी पढ़ें 👉  देश विकास और सुशासन की नई गाथाएँ लिख रहा है : मुख्यमंत्री धामी

बताया जा रहा है कि मौसम विभाग ने उत्तरकाशी,चमोली, रुद्रप्रयाग, टिहरी, पिथौरागढ़ तथा बागेश्वर जनपदों में 19 फरवरी को भारी बरसात तथा 20 फरवरी को इन जनपदों में कहीं-कहीं भारी वर्षा और बर्फबारी की भी संभावना ओलावृष्टि तथा बिजली गिरने के लिए संभावना व्यक्त करते हुए रेड अलर्ट जारी किया है जबकि उधम सिंह नगर हरिद्वार, देहरादून, नैनीताल, चंपावत जनपदों में ओलावृष्टि तथा बिजली गिरने की संभावना का रेड अलर्ट जारी किया गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: धामी सरकार के नाम एक और कीर्तिमान उत्तराखण्ड में पर्यटकों की संख्या ने तोड़ा रिकॉर्ड…

गौरतलब है कि मौसम शुष्क बना हुआ है और चटख धूप खिलने से तापमान में तेजी से वृद्धि हो रही है। जिससे पहाड़ से लेकर मैदान तक दिन में हल्की गरमाहट महसूस होने लगी है। हालांकि, सुबह-शाम ठिठुरन बनी हुई है। अगले दो दिन प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार हैं। मैदानी क्षेत्रों में सुबह हल्का कुहासा छाया रह सकता है।

Continue Reading
Advertisement

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top