Connect with us

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने ली करवट, अगले तीन दिन ऐसा रहेगा मौसम…

उत्तराखंड में एक बार फिर मौसम ने करवट ले ली है। बता दें कि प्रदेश में सोमवार शाम को कई जिलों में जहां बारिश हुई है तो वहीं कई जगह बारिश-ओलावृष्टि हुई है। दून सहित मैदान में आंधी के साथ बारिश हुई है। जिससे जहां मैदानी क्षेत्रों में गर्मी से राहत मिली है वहीं मौसम विभाग ने जहां आज के लिए ऑरेज अलर्ट जारी किया है। वहीं अगले  तीन दिन प्रदेश में ऐसा ही मौसम रहने की आशंका जताई है।

यह भी पढ़ें 👉  दूर होगा जाम का झाम 11 नए स्थानों पर जल्द मिलेगी पार्किंग सुविधा, 1082 वाहनों की क्षमता…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मौसम विभाग ने आज प्रदेश में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि और 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी चलने की आशंका जताई है। मौसम विभाग ने तेज आंधी और ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मौसम विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, अल्मोड़ा और पिथौरागढ़ में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। इसके अलावा इन इलाकों में तेज गर्जना के साथ 70 किलोमीटर की रफ्तार से झोंकेदार हवाएं चल सकती हैं।

यह भी पढ़ें 👉  टिहरी झील बनेगी विश्व में पर्यटन और साहसिक खेलों का प्रमुख केंद्र : मुख्यमंत्री धामी

विभाग ने 30, 31 मई और 1 जून के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। विभाग ने आकाशीय बिजली से खतरा बताते हुए खराब मौसम के दौरान सावधानी बरतने, बाहर ना निकलने और सुरक्षित स्थानों पर रहने की हिदायत दी है। गौरतलब है कि आज दोपहर बाद चमोली जिले और यमुनोत्री धाम में मूसलाधार बारिश हुई। वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में बारिश-ओलावृष्टि और बर्फबारी से ठंडक बढ़ गई है। मसूरी में बारिश के साथ जमकर ओले पड़े। उधर, मैदानी इलाकों में धूलभरी आंधी चली।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top