Connect with us

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखंड

शादी समारोह में शामिल होने जा रहे परिवार के चार लोगों की दर्दनाक मौत, मचा कोहराम…

उत्तराखंड में उस समय एक परिवार की खुशियां मातम में बदल गई जब उनकी कार हादसे का शिकार हो गई। बताया जा रहा है कि ऊधमसिंहनगर के रुद्रपुर से शादी समारोह में शामिल होने के लिए अयोध्या के सोहावल जा रहे थे। इस दौरान रास्ते में बारात की कार को सीतापुर में कैंटर ने टक्कर मार दी। जिससे एक ही परिवार के पिता व दो पुत्रों सहित चार लोगों की मौत हो गई। हादसे से शादी की खुशियां मातम में तब्दील हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  नोएडा में आयोजित 15वें उत्तराखंड महाकौथिक में पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार हादसा खैराबाद थाना क्षेत्र के नेशनल हाईवे 24 पर समदेपारा मोड़ के पास हुआ है। बताया जा रहा है कि रुद्रपुर के रॉयल रेजीडेंसी निवासी 62 वर्षीय रामदास मौर्य के बेहद करीबी रिश्तेदार विजय कुमार के बेटे ऋषभ की शादी थी। गुरुवार की तड़के रामदास अपनी निजी कार से अपने 25 वर्षीय बेटे सोनू मौर्य, 18 वर्षीय बेटे अंकुर मौर्य और एक अन्य रिश्तेदार 35 वर्षीय लेखराज के साथ घर से रौनाही अयोध्या बरात में जाने के लिए साथ में कार से गुरुवार को निकले थे। लेकिन नियती को कुछ और ही मंजूर था। कार जैसे ही सीतापुर के पास पहुंची तो यहां एक कैंटर ने टक्कर मार दी।

यह भी पढ़ें 👉  Black Metal: Evolution of the Cult | Download eBooks

टक्कर इतनी जबरदस्त थी की कार के परखच्चे उड़ गए वहीं कार में सवार सभी लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने स्थानीय नागरिकों के साथ मिलकर चारों कार सवारों को बाहर निकालकर जिला अस्पताल भेजा जहां चिकित्सकों ने सभी को मृत घोषित कर दिया। जिसके बाद पुलिस ने हादसे की सूचना परिजनों को दी।  हादसे की जानकारी पाकर मृतकों के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए। हादसे से जहां परिवार में कोहराम मच गया। वहीं शादी की सारी खुशियां मातम में तब्दील हो गई। इधर, घटना की सूचना मिलने के बाद कॉलोनी में लोगों का जमावड़ा लग गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uninvited: Living Loved When You Feel Less Than, Left Out, and Lonely - Reading
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top