Connect with us

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के इन नेताओं की टीम रवाना…

उत्तराखंड

दिल्ली के एमसीडी चुनाव में चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के इन नेताओं की टीम रवाना…

Uttarakhand News: हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव के बाद अब दिल्ली के एमसीडी चुनाव में उत्तराखंड बीजेपी के नेता हुंकार भरेंगे। इसके लिए पार्टी द्वारा विधानसभा एवं वार्ड स्तर पर चुनाव प्रचार के लिए उत्तराखंड के 42 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी की गई है। साथ ही कई नेताओं को दिल्ली भेजा गया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में फिल्म ‘गोदान’ टैक्स फ्री, मुख्यमंत्री धामी के निर्देश… 

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार  प्रदेश महामंत्री खिलेन्द्र चौधरी के नेतृत्व में 28 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को वार्ड स्तर पर कार्य करने की जिम्मेदारी दी गई है। महिला मोर्चा आशा नौटियाल के नेतृत्व में महिला मोर्चा की टीम भी पहले से ही दिल्ली चुनाव प्रचार में लगी है।भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने चुनाव प्रचार के लिए 42 पदाधिकारियों व वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की सूची जारी की।

यह भी पढ़ें 👉  काशीपुर में रंगोत्सव होली मिलन समारोह में शामिल हुए मुख्यमंत्री…

सूची में प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेंद्र बिष्ट, कैलाश शर्मा, पुष्कर काला, दीपक मेहरा, विनय रुहेला, राकेश नैनवाल, सौरभ थपलियाल, नवीन ठाकुर, राजेश कुमार, नीरज पांथरी, गणेश ठाकुराठी, राकेश राणा, रविन्द्र कटारिया व प्रकाश हरबोला के नाम शामिल हैं।

यह भी पढ़ें 👉  डीएम सविन बंसल के निर्देशन में 9 शिविरों में 3,447 दिव्यांग व वरिष्ठजनों को निःशुल्क सहायक उपकरण वितरित…

बताया जा रहा कि दिल्ली एमसीडी चुनाव में पहली बार उत्तराखंड मूल के रिकॉर्ड 10 कार्यकर्ताओं को भाजपा ने चुनाव मैदान में उतारा है। सभी नेताओं को चुनाव प्रचार में जाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं प्रदेश अध्यक्ष व प्रदेश महामंत्री संगठन भी चुनाव प्रचार के लिए रवाना हो गए हैं।

Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top