Connect with us

सहकारी समिति के सचिव को लापरवाही बरतने पर किया गया निलंबित…

उत्तराखंड

सहकारी समिति के सचिव को लापरवाही बरतने पर किया गया निलंबित…

उत्तराखंड से बड़ी खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि शासन ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक सचिव को निलंबित कर दिया है। मामला पौड़ी जिले की दो सहकारी समितियों से जुड़ा है। यहां स्टाफिंग पैटर्न में गड़बड़ी सामने आने पर जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए गए हैं। इसके साथ ही गोठली सहकारी समिति के सचिव को लापरवाही बरतने पर निलंबित कर दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Some Danger Involved - Free PDF Books

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार निबंधक ने पाबौ ब्लॉक के गोठली, बुरांसी, पांग, बिडोली, क्यार्द पलीगांव, ढीकवाली समितियों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान गोठली और क्यार्द समिति में स्टाफिंग पैटर्न को लेकर गड़बड़ी मामले में जिला सहायक निबंधक को जांच के आदेश दिए। इस दौरान अफसरों को समितियों के आय के नए स्रोत विकसित करने संबंधी निर्देश दिए। साथ ही नए समितियों में नए सदस्य बनाने और महिला सदस्यों को वरीयता देने के निर्देश दिए।

यह भी पढ़ें 👉  केंद्र ने उत्तराखंड को खनन के क्षेत्रों में सुधार कार्यो पर फिर दिया ₹100 करोड़ की प्रोत्साहन राशि ,खनन सुधार में राज्य नंबर-1 पर

बताया जा रहा है कि समितियों की स्थिति में सुधार के लिए प्रति सप्ताह समीक्षा बैठक की जाए और प्रगति रिपोर्ट मुख्यालय को भेजी जाए। बुरांसी सहकारी समिति के सचिव को अंतिम चेतावनी दी गई है। सभी समितियों को 15 दिन के भीतर कंप्यूटराइजेशन डाटा मिलान के निर्देश दिए गए हैं। निबंधक सहकारी समितियां और अपर सचिव सहकारिता आलोक पांडे ने सहकारी समितियों के निरीक्षण के दौरान खामियां सामने आने पर यह कार्रवाई की।

यह भी पढ़ें 👉  देहरादून: जिले के बड़े बकायदारों की गर्दन तक पंहुचे जिला प्रशासन के हाथ, 3 सम्पति कुर्क, जारी रहेगा एक्शन
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

Advertisement

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
To Top