Connect with us

उत्तराखंड में जल्द होगी महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंड

उत्तराखंड में जल्द होगी महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू, जानें डिटेल्स…

उत्तराखंड में जल्द ही महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू होने वाली  है। बताया जा रहा है कि भर्ती को लेकर लिखित परीक्षा कराने को लेकर चल रहा असमंजस दूर हो चुका है। बताया जा रहा है कि 10 जिलों के लिए होने वाली यह भर्ती प्रक्रिया दो चरणों में चलाई जाएगी। दोनों चरणों के लिए आवेदन 23 अगस्त तक लिए जाएंगे। जबकि 1 सिंतबर से भर्ती शुरू की जाएगी।

यह भी पढ़ें 👉  लंबित राजस्व वादों पर डीएम सख्त, एक साल पुराने मामलों के शीघ्र निस्तारण के आदेश…

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिसंबर में हुई रैतिक परेड में महिला होमगार्ड की भर्ती की घोषणा की थी। इस क्रम में शासन ने आदेश जारी कर ऊधमसिंह नगर, पिथौरागढ़, चंपावत, अल्मोड़ा, बागेश्वर, चमोली, रुद्रप्रयाग, पौड़ी, उत्तरकाशी और टिहरी जिले में एक-एक महिला प्लाटून महिला होमगार्ड के पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया। अभी होमगार्ड विभाग में महिला होमगार्ड के 239 पद स्वीकृत हैं, जिसमें से 215 महिला होमगार्ड तैनात हैं। ये महिला होमगार्ड देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल जिले में सेवा दे रही हैं। ऐसे में शेष बचे जिलों में भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके  लिए लिखित परीक्षा नहीं होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नवरात्र पर 10 बेटियों की पढ़ाई को मिला नया जीवन…

बताया जा रहा है कि होमगार्ड में भर्ती की शैक्षिक योग्यता 10 वीं पास रखी गई है। 12 वीं पास महिला अभ्यर्थी को एक बोनस अंक और ग्रेजुएट महिला अभ्यर्थी को दो बोनस अंक दिए जाएंगे। आयु सीमा 18 से 40 वर्ष, अनुसूचित जाति, जनजाति व ओबीसी को पांच वर्ष की छूट रखी गई है।दो चरणों में भर्ती की जाएगी। पहले चरण में छह जिले शामिल किए जाएंगे। शेष चार जिले दूसरे चरण में शामिल किए जाएंगे। मुख्यालय का लक्ष्य अक्टूबर के दूसरे तथा तीसरे सप्ताह तक भर्ती प्रक्रिया पूर्ण कर नई महिला होमगार्ड की ट्रेनिंग शुरू कराने का है।

यह भी पढ़ें 👉  वर्दी घोटाले में सीएम धामी ने दिए DIG के निलंबन के आदेश
Continue Reading
Advertisement
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखंड

उत्तराखंड

उत्तराखंड

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ADVERTISEMENT

ट्रेंडिंग खबरें

ADVERTISEMENT

Advertisement
Advertisement
Advertisement
To Top